Site icon News1India

Delhi Metro : दिल्ली मैट्रो ने बदला अपना सुबह का समय, अब 6 नहीं इतने बजे से चलेगी मैट्रो…

Delhi Metro

Delhi Metro : छठ पर्व के बाद दिल्ली लौट रहे यात्रियों के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो प्रशासन ने तय किया है कि 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक कुछ प्रमुख स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं तय समय से पहले शुरू की जाएंगी।

डीएमआरसी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में बताया गया है कि इन तारीखों के दौरान नई दिल्ली और आनंद विहार मेट्रो स्टेशन से सुबह 5:15 बजे से ही मेट्रो ट्रेनें चलनी शुरू होंगी। यह कदम विशेष रूप से बिहार और पूर्वी भारत से छठ पूजा मनाकर लौट रहे यात्रियों को ध्यान में रखकर उठाया गया है, ताकि उन्हें सुबह-सुबह परिवहन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

छठ पर्व के बाद यात्रियों के लिए राहतभरा कदम

छठ महापर्व संपन्न होने के बाद दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आनंद विहार टर्मिनल पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह के समय मेट्रो संचालन देर से शुरू होने की वजह से लोगों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। इसी परेशानी को कम करने के लिए डीएमआरसी ने पांच दिनों के लिए जल्दी मेट्रो सेवा शुरू करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें : कौन हैं आकिब नबी जिन्होंने 4 गेंद पर 4 विकेट लेकर मचा दी सनसनी…

पहले जहां आनंद विहार से मेट्रो लगभग सुबह 6 बजे के आसपास शुरू होती थी, वहीं अब इसे 45 मिनट पहले यानी 5:15 बजे से चालू किया जाएगा। यही व्यवस्था नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर भी लागू की गई है।

यात्रियों ने जताई खुशी

डीएमआरसी की इस पहल से यात्रियों में राहत और खुशी दोनों है। अब सुबह जल्दी पहुंचने वाले यात्रियों को मेट्रो के लिए इंतजार नहीं करना पड़ रहा। वहीं, रेलवे ने भी त्योहारों के मौसम को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन शुरू किया है और यात्रियों के लिए पानी, वॉशरूम और प्रतीक्षा क्षेत्र जैसी सुविधाओं में सुधार किया है।

Exit mobile version