Site icon News1India

Delhi News : फूड आउटलेट के AC में धधकी आग, चपेट में आ 5 लोग

Delhi News

Delhi News : दिल्ली के यमुना विहार में सोमवार रात एक फूड आउटलेट के एयर कंडीशनर में जोरदार धमाका हुआ। यह हादसा आउटलेट के ग्राउंड फ्लोर पर हुआ, जिसके बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा को सूचित किया गया और तीन दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

इसके ठीक एक दिन पहले, दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में भी एसी से जुड़ा एक भयावह हादसा हुआ था। ग्रीन फील्ड कॉलोनी के एक मकान के पहले तल पर एसी में धमाका हुआ, जिससे आग लग गई। इस आग में दूसरे तल पर एक ही परिवार के तीन सदस्य अपनी जान गंवा बैठे, साथ ही उनका पालतू कुत्ता भी झुलसकर मारा गया।

यह भी पढ़ें : प्रदर्शन का भारतीय उड़ानों पर दिखा असर, त्रिभुवन एयरपोर्ट पर रद्द…

यह हादसा रात करीब 3 बजे हुआ, और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के बाद मकान से धुआं और आग निकलने लगी। जब तक फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, पूरा फ्लैट धुएं से भर चुका था। दम घुटने के कारण तीनों परिवार के सदस्य वहीं जान गंवा बैठे।

Exit mobile version