Saturday, January 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

दिल्ली के बुराड़ी में बड़ा हादसा, बिल्डिंग गिरने से बच्ची की जान गई.. 12 घायल

दिल्ली के बुराड़ी स्थित कौशिक एंक्लेव में एक निर्माणाधीन 4 मंजिला इमारत के गिरने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 7 साल की राधिका नामक मासूम बच्ची की दुखद मौत हो गई।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
January 28, 2025
in Latest News, दिल्ली
Delhi News
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi News: दिल्ली के बुराड़ी स्थित कौशिक एंक्लेव में एक निर्माणाधीन 4 मंजिला इमारत के गिरने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 7 साल की राधिका नामक मासूम बच्ची की दुखद मौत हो गई। सोमवार को हुई इस दुर्घटना में इमारत के मलबे के नीचे कई लोग दब गए थे। हादसे में कुल 12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए बुराड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

5 लोग गंभीर रुप से घायल

रिपोर्ट्स के अनुसार इस हादसे में घायल लोगों में संजय (28 वर्ष), कृष्णा (30 वर्ष), ज्ञानु (27 वर्ष), रजनी (26 वर्ष), सिमरन (10 वर्ष), खुशी (8 वर्ष), लल्लू (40 वर्ष), सविता (32 वर्ष), सोनिया (16 वर्ष), प्रियंका (14 वर्ष), आकांक्षा (6 वर्ष), और अजय (5 वर्ष) शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए बुराड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 5 घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था।

RELATED POSTS

Azadpur Bus Terminal Inauguration

आजादपुर में आधुनिक बस टर्मिनल का शुभारंभ, दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 40 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

November 18, 2025
Delhi News

अल फलाह यूनिवर्सिटी पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, UGC की शिकायत पर दर्ज हुई 2 FIR!

November 15, 2025

यह भी पढ़े: बागपत में आदिनाथ निर्वाण पर्व में हादसा, मानस्तम्भ परिसर में मचान गिरा, 50 से ज्यादा घायल

घटना की जांच जारी

हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस (Delhi News) के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की स्थिति का जायजा लिया। फायर सर्विस के अधिकारियों के मुताबिक यह घटना सोमवार 27 जनवरी शाम 7 बजे हुई। बताया गया कि इमारत में मजदूर रह रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके की बिजली काट दी गई थी। मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ की मशीनें मंगवाई गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से शुरू किया गया। बिल्डिंग के मलबे में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया। हालांकि इस हादसे में एक मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

Tags: delhi news
Share197Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Azadpur Bus Terminal Inauguration

आजादपुर में आधुनिक बस टर्मिनल का शुभारंभ, दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 40 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

by SYED BUSHRA
November 18, 2025

Delhi news:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को नई दिल्ली के आजादपुर में निर्मित आधुनिक बस टर्मिनल का भव्य...

Delhi News

अल फलाह यूनिवर्सिटी पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, UGC की शिकायत पर दर्ज हुई 2 FIR!

by Gulshan
November 15, 2025

Delhi News : दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कहानी और जटिल होती जा रही है।...

Delhi News

Delhi News : नरेला शराब कांड के बाद एक्शन में दिल्ली सरकार, सभी शराब दुकानों पर कड़ी नजर!

by Gulshan
November 15, 2025

Delhi News : दिल्ली सरकार ने राजधानी में शराब की दुकानों के संचालन पर सख्ती बढ़ाते हुए सभी चारों नगर...

Delhi News

Delhi के सांसद आवास में भीषण आग, बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप…

by Gulshan
November 13, 2025

Delhi News :  दिल्ली से बुधवार (12 नवंबर) की शाम एक बड़ी खबर सामने आई। मध्य दिल्ली स्थित सिंधु अपार्टमेंट,...

पीएम नरेंद्र मोदी सीधे पहुंचे LNP हॉस्पिटल, दिल्ली ब्लास्ट में घायलों से मुलाकात के बाद कह दी बड़ी बात

पीएम नरेंद्र मोदी सीधे पहुंचे LNP हॉस्पिटल, दिल्ली ब्लास्ट में घायलों से मुलाकात के बाद कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 12, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भूटान यात्रा से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी...

Next Post
Robert Kiyosaki stock market prediction

कौन है Rich Daddy Poor Daddy के लेखक जिन्होंने की है भारतीय बाजार को लेकर खौफनाक भविष्यवाणी

lethal injection execution method controversy worldwide

Health tips : घुटने का दर्द और कमजोरी एक आम समस्या कैसे पाएं इससे छुटकारा ,राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist