• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, August 21, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

Delhi Politics : “फरवरी में मांगूगा मोदी जी के लिए वोट…” छत्रसाल स्टेडियम में ऐसा बोल फंसे केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने रविवार को उत्तरी दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में अपनी दूसरी 'जनता की अदालत' को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से बात करते हुए डबल इंजन वाली सरकार को "डबल लूट वाली सरकार" करार दिया।

by Gulshan
October 6, 2024
in Latest News, दिल्ली, राजनीति
0
Delhi Arvind Kejriwal
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Politics : आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को छत्रसाल स्टेडियम में ‘जनता की अदालत’ कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखे आरोप लगाए।

केजरीवाल ने ‘जनता की अदालत’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के 10 साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन लोगों ने पिछले 10 वर्षों में कुछ भी नहीं किया। ​उन्होंने कहा, “अगले एक साल में पीएम मोदी 75 साल के हो जाएंगे, तो कम से कम कुछ तो करके जाइए।”​ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चुनौती भी दी। उन्होंने यह कहा कि अगर प्रधानमंत्री दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले NDA शासित 22 राज्यों में मुफ्त बिजली देने की घोषणा करते हैं, तो वह भाजपा के लिए प्रचार करेंगे।

Related posts

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर CM योगी ने ‘PDA’ पर किया प्रहार, डिप्टी सीएम भी बोले, ‘साइकिल को उखाड़ कर भेज देंगे सैफई’

कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर CM योगी ने ‘PDA’ पर किया प्रहार, डिप्टी सीएम भी बोले, ‘साइकिल को उखाड़ कर भेज देंगे सैफई’

August 21, 2025
UP T20 League 2025

UP T20 League 2025: लखनऊ फाल्कन्स की रोमांचक जीत, शुभम मिश्रा का कैच बना चर्चा का विषय

August 21, 2025

अब नहीं टिक पाएगी डबल इंजन की सरकार

केजरीवाल ने दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ‘जनता की अदालत’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भाजपा की डबल इंजन सरकारें समाप्त हो रही हैं। झारखंड और महाराष्ट्र में भी ऐसा ही होगा। ​लोग समझ चुके हैं कि डबल इंजन सरकार का मतलब महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार है।​ दिल्ली चुनाव करीब हैं। जब ये (भाजपा) दिल्ली में आकर कहेंगे कि डबल इंजन सरकार बना लो, तब आप उनसे पूछना कि 10 साल तक हरियाणा में डबल इंजन सरकार रही, उन्होंने ऐसा क्या किया है कि लोग उनके नेताओं को अपने गांवों में नहीं जाने दे रहे हैं।”

यह भी पढ़ें : Bahraich का लंगड़ा भेड़िया फंसा चंगुल में, ग्रामीणों को मिली राहत

दिल्ली में नहीं लग रही अपराधों पर लगाम

केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा, “दिल्ली की सुरक्षा भाजपा के अधीन है, पुलिस उनके नियंत्रण में है, फिर भी दिल्ली में अपराधों पर काबू क्यों नहीं पाया जा रहा है? जब वे सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं संभाल पा रहे हैं, तो दूसरों को काम करने दो।”

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा, “मैं जानता हूं कि एक महिला को दिल्ली की बस में यात्रा करते समय किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसीलिए हमने बसों में मार्शल की तैनाती शुरू की है। इन बस मार्शल्स ने कई बड़े अपराधों को रोका है, यहां तक कि बच्चों की किडनैपिंग को भी नाकाम किया है।”

Tags: DelhiDelhi Politics
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Maha Kumbh 2025: सीएम योगी ने भव्य ‘लोगो’ का अनावरण, श्रद्धालुओं के सम्मान का किया वादा

Next Post

दिल्ली में फिर जलेगा देश का सबसे बड़ा रावण… 211 फीट ऊंचा होगा पुतला

Gulshan

Gulshan

Next Post
Dussehra 2024

दिल्ली में फिर जलेगा देश का सबसे बड़ा रावण... 211 फीट ऊंचा होगा पुतला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version