Site icon News1India

Delhi School: छात्रा का रो-रो कर बुरा हाल, स्कूल वालो ने परीक्षा देने से किया इंकार

नई दिल्ली: गंगा इंटरनेशनल स्कूल से एक खबर सामने आई है। कल एक छात्रा को परीक्षा देने से रोक दिया गया। उस छात्रा का रो-रो कर बुरा हाल हो  गया था। आपको बता दें कि कल सुबह ज्योति नाम की छात्रा अपनी परीक्षा देने के लिए स्कूल पहुंची थी। वह अपने सारे डोक्युमेंट वेरीफाई करवाती है उस दौरान उसे पता चला कि वह अपना अधार कार्ड भूल गई, छात्रा अपना अधार कार्ड लेने बाहर जाती है और जब वह अधार कार्ड लेकर वापस आती है तो स्कूल का गेट बंद हो जाता हैं। छात्रा के बार-बार कहने पर भी स्कूल का गेट नहीं खोला गया। फिर वहां पर बहुत सारी भीड़ जुट जाती है और इस मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी जाती है। पुलिस के वहां पर पहुचने के बाद छात्रा उनको सारी बात बताती है जिसके बाद पुलिस स्कूल प्रशासन से बात करती है उसके बाद स्कूल वाले छात्रा से एप्लीकेशन लिखवाते है और सेकेंड शिफ्ट में छात्रा को परीक्षा देने की अनुमति देते हैं।

 

 

Exit mobile version