Saturday, November 22, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home दिल्ली

दिल्ली में झमाझम बारिश, राजधानी में ऑरेंज अलर्ट जारी, मानसून पर क्या बोला मौसम विभाग, जानिए?

Web Desk by Web Desk
June 30, 2022
in दिल्ली, मौसम
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Weather: दिल्ली एनसीआर में लंबे इंतजार के बाद 30 जून की सुबह तेज बारिश के कारण गर्मी  से राहत मिली है। लगातार उमस और गर्मी के कारण बेहाल दिल्ली और एनसीआर के लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। यह इंतजार 30 जून की सुबह खत्म हुआ और दिल्ली में झमाझम बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली और लोगों के चेहरे खिल उठे। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि राजधानी में आज और आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होगी। 

7 डिग्री सेल्सियमस तक गिर सकता है तापमान

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम बदल गया है। गर्मी और उमस के दौर के बाद गुरुवार का आगाज सुबह बारिश के साथ हुआ। दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। पिछले कई दिनों से चिपचिपी गर्मी पड़ रही थी, बारिश ने इससे राहत दे दी है। पिछले कई दिनों से तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ था, लेकिन उमस बहुत ज्यादा थी। अब मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज यानी गुरुवार को तापमान में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी।

RELATED POSTS

Nationwide New Labour Codes Implementation

Labour Reforms: भारत में नए लेबर कोड लागू, गिग वर्कर, महिलाएं को मिलीं कई नई सुविधाएं, सोशल सिक्योरिटी और सुरक्षा नियम हुए मजबूत

November 22, 2025
COP30 fire incident Brazil

COP30 Fire Incident: ब्राज़ील के बेलेम में COP30 सम्मेलन में लगी आग मचा हड़कंप, भारतीय प्रतिनिधिमंडल पूरी तरह सुरक्षित

November 22, 2025

40 किमी की गति से चल सकती है हवाएं

बारिश से जहां एक ओर मौसम सुहावना हो गया है, वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि आज 30 जून या कल 1 जुलाई तक मानसून का आगमन हो सकता है। अगले तीन दिनों में राजधानी के अलग अलग इलाकों में बारिश होगी। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार और शनिवार के दिन भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

40 डिग्री से ज्यादा था कई इलाकों में तापमान

बुधवार को दिल्ली और एनसीआर में लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना ​करना पड़ा। कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। सफदरजंग में 40.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जो सामान्य से अधिक रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। जबकि, दिल्ली के नजफगढ़ और जफरपुर जैसे इलाकों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। दिल्ली में 27 जून को मानसून आने की तारीख होती है, लेकिन 30 जून को बादल बरसे। 

पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में आज भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर रहेगा, जिसका असर राजधानी दिल्ली पर भी देखने को मिलेगा। दिल्ली में आज 30 जून को पूरे दिन बारिश होगी। इस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Nationwide New Labour Codes Implementation

Labour Reforms: भारत में नए लेबर कोड लागू, गिग वर्कर, महिलाएं को मिलीं कई नई सुविधाएं, सोशल सिक्योरिटी और सुरक्षा नियम हुए मजबूत

by SYED BUSHRA
November 22, 2025

New Labour Reforms Implemented:देश में सभी सेक्टर के कर्मचारियों की भलाई को मजबूत करने के लिए सरकार ने एक बड़ा...

COP30 fire incident Brazil

COP30 Fire Incident: ब्राज़ील के बेलेम में COP30 सम्मेलन में लगी आग मचा हड़कंप, भारतीय प्रतिनिधिमंडल पूरी तरह सुरक्षित

by SYED BUSHRA
November 22, 2025

COP30 fire: ब्राज़ील के बेलेम शहर में हो रहे संयुक्त राष्ट्र सीओपी30 जलवायु सम्मेलन में अचानक आग लगने से हड़कंप...

Tejas Crash Dubai Airshow Pilot Tributes

Tejas Crash Tragedy: स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के क्रैश ने देश को झकझोरा, वीर पायलट के गांव में मातम और पूरे देश में शोक की लहर

by SYED BUSHRA
November 22, 2025

Tejas Crash in Dubai Air Show: दुबई एयर शो के दौरान भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के क्रैश होने...

आरोपी रंजन के घर गए और उसे गला दबाकर मार डाला

UP: ज्वार में दो पुरुषों ने पड़ोसी को मारकर दफन किया, पुलिस ने किया खुलासा

by Kanan Verma
November 22, 2025

ज्वार (उत्तर प्रदेश) में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहाँ दो पुरुषों बंटी और राकेश ने अपने...

दिल्ली मेट्रो पर प्रदूषण नियम उल्लंघन का जुर्माना: MCD ने लगाया ₹3.8 लाख का दंड

Delhi Metro पर प्रदूषण नियम उल्लंघन का जुर्माना: MCD ने लगाया ₹3.8 लाख का दंड

by Kanan Verma
November 22, 2025

Delhi Metro Rail Corporation : दिल्ली नगर निगम (MCD) ने DMRC (दिल्ली मेट्रो) पर प्रदूषण‑नियमों का उल्लंघन करने के लिए...

Next Post

फ्लोर टेस्ट से पहले उद्धव ठाकरे का CM पद से इस्तीफा

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट ‘मनु पंजाबी’ को जान से मारने की धमकी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version