Site icon News1India

नई दिल्ली: दिल्ली में Weekend Curfew खत्म, 50% क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमाहाल

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के केस कम होने लगे हैं. ऐसे में दिल्ली सरकार ने कुछ प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया है. राजधानी में वीकेंड कर्फ्यू हटा दिया गया है. इसके अलावा अब 50% क्षमता के साथ सिनेमा हॉल खुल सकेंगे। 

दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार पर अब ब्रेक लग चुका है. पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 7498 नए मामले सामने आए हैं और 29 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 5760 केस दर्ज किए गए थे और 30 लोगों ने दम तोड़ दिया था।

डीडीएमए की बैठक में हुआ फैसला

कोरोना के घटते मामलों के साथ ही दिल्ली में प्रतिबंधों को कम करने की मांग हो रही थी. ऐसे में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने गुरुवार को अहम बैठक बुलाई थी. बैठक में वीकेंड कर्फ्यू हटाने समेत कुछ पाबंदियों को कम करने का फैसला किया गया है. हालांकि, दिल्ली में नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा।

दिल्ली में इन प्रतिबंधों से मिली राहत

– वीकेंड कफ्यू हटाया गया. दिल्ली में अभी तक शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू लागू रहता था। 
– शादी समारोह में भी 200 लोगों के शामिल होने पर छूट मिलेगी. अभी सिर्फ 15 लोगों के शामिल होने की अनुमति थी। 
– दिल्ली में सिनेमा हॉल खुल सकेंगे. हालांकि, 50% क्षमता के साथ के साथ ही अनुमति होगी.।

Exit mobile version