Saturday, November 21, 2026 8:14 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » DU में दाखिले की हर उलझन का होगा समाधान, ASAP का एडमिशन हेल्प डेस्क है आपके साथ

DU में दाखिले की हर उलझन का होगा समाधान, ASAP का एडमिशन हेल्प डेस्क है आपके साथ

दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों की सहायता के लिए ASAP ने ज़ोन वाइज हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। छात्र इन नंबरों पर कॉल करके अपनी शंकाओं का समाधान पा सकते हैं। ASAP की ओर से दीपक बंसल और ईशना गुप्ता ने बताया कि उनके सदस्य दिन-रात DU में छात्रों की मदद के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

by Gulshan
26/06/2025
DU Admission

DU Admission : दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के दौरान छात्रों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन ASAP ने मदद के लिए एक समर्पित अभियान की शुरुआत की है। संगठन ने DU की आर्ट्स फैकल्टी के बाहर एक एडमिशन हेल्प डेस्क लगाया है, जहां आने वाले छात्रों को हर तरह की जानकारी और मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

ASAP की ओर से बताया गया कि यह हेल्प डेस्क खासतौर पर उन छात्रों के लिए मददगार साबित हो रही है, जो देश के अलग-अलग राज्यों से आकर यहां दाखिला ले रहे हैं। इन छात्रों की शंकाओं और सवालों का समाधान मौके पर ही किया जा रहा है।

प्रेस वार्ता में दी गई जानकारी

गुरुवार को आम आदमी पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ASAP की सदस्य ईशना गुप्ता और दीपक बंसल ने बताया कि उनका संगठन छात्रों की सेवा के लिए 24×7 सक्रिय है। ईशना ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा ASAP की स्थापना ने देशभर के छात्रों को एक नई दिशा दी है। ASAP के कार्यकर्ता बिना थके, दिन-रात छात्रों की मदद में जुटे हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

यह भी पढ़ें : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बुरी तरह पलटी बस…

ईशना गुप्ता ने कहा, “हर छात्र का समय बेहद कीमती होता है। हमें पता है कि एडमिशन का वक्त बहुत संवेदनशील होता है। इसी सोच के साथ ASAP लगातार शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मंचों पर छात्रों के मुद्दे उठाता आया है। चाहे अन्याय का मामला हो या कॉलेज प्रशासन की लापरवाही, ASAP ने हर बार छात्रों की आवाज को बुलंद किया और समाधान सुनिश्चित किया।”

हर छात्र के लिए एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम

ईशना ने यह भी कहा कि जब कोई छात्र 12वीं की पढ़ाई पूरी करता है, तो वह बड़े सपने लेकर यूनिवर्सिटी में कदम रखता है। लेकिन कई बार सही मार्गदर्शन की कमी और आर्थिक चुनौतियाँ उसे पीछे धकेल देती हैं। ASAP ऐसे छात्रों के लिए एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम बनने का संकल्प लेकर चल रहा है।

उन्होंने बताया कि कई छात्र भौगोलिक दूरी के कारण हेल्प डेस्क तक नहीं पहुंच पाते। ऐसे छात्रों की सहायता के लिए ASAP ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से ज़ोन-वाइज हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर छात्र यूजी और पीजी एडमिशन से जुड़े अपने सवाल पूछ सकते हैं और तुरंत मदद पा सकते हैं।

छात्रों की आवाज बनकर खड़ा है ASAP

ASAP के सदस्य दीपक बंसल ने कहा कि उनका संगठन हर मुद्दे पर छात्रों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने देश की छात्र राजनीति की तुलना करते हुए कहा, “जैसे भाजपा और कांग्रेस आज एक ही सिक्के के दो पहलू बन चुके हैं, वैसे ही एबीवीपी और एनएसयूआई भी अब छात्रों के असल मुद्दों से दूर हो चुके हैं। ASAP इन पुराने ढांचों से हटकर एक नई सोच के साथ छात्रों की बात करता है।”

यह भी पढ़ें : सरकारी अफसर बने रिंकू सिंह, योगी सरकार ने दिया…

उन्होंने आगे कहा कि DU जैसी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में अभी भी कई बुनियादी सुविधाओं की कमी है। पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था, सुरक्षित फायर एग्जिट, स्वच्छ मेस और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी ज़रूरतें अब भी अधूरी हैं। ASAP ने मांग की है कि सभी कॉलेजों में इन बुनियादी जरूरतों की तुरंत पूर्ति की जाए।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Toll tax

दोपहिया वाहनों पर भी टोल टैक्स लागू: 15 जुलाई 2025 से बदल जाएगा सफर का नियम

Etawah

Etawah में कथावाचक कांड पर बवाल, हाईवे जाम, पुलिस पर पथराव से गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Pratapgarh

बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोग, घर में मिले मां-बेटे-बहू के शव, इलाके में सनसनी

POPULAR POST

Shahdara News

Delhi House Collapse: दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 2 की मौत; मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी

November 16, 2026
Akshaya Navami 2026: काशी में श्रद्धा से मनाई गई अक्षय नवमी, आंवले के पेड़ के नीचे बना पारंपरिक भोजन

Akshaya Navami 2026: काशी में श्रद्धा से मनाई गई अक्षय नवमी, आंवले के पेड़ के नीचे बना पारंपरिक भोजन

November 17, 2026
IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द मैच बने अर्शदीप ने मंगेतर समरीन कौर की तारीफ में कही खास बात

IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द मैच बने अर्शदीप ने मंगेतर समरीन कौर की तारीफ में कही खास बात

November 15, 2026
Motor Insurance : कब से बदलेंगे कार-बाइक बीमा के नियम, जानिए अब किस कवर के लिए कितना देना होगा पैसा?

Motor Insurance : कब से बदलेंगे कार-बाइक बीमा के नियम, जानिए अब किस कवर के लिए कितना देना होगा पैसा?

November 18, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Lucknow News: लखनऊ में B.Arch छात्रा की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला पुराना सुसाइड नोट; पिता ने जताई हत्या की आशंका

November 18, 2026
BJP Strategy : मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय महामंथन, क्या चुनाव से पहले बदलेगी पूरी रणनीति?

BJP Strategy : मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय महामंथन, क्या चुनाव से पहले बदलेगी पूरी रणनीति?

November 16, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India