Site icon News1India

ई-रिक्शा चालक ने सड़क पर खेल रही 10 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, रुपयों का लालच देकर ले गया था इस जगह

नई दिल्लीः दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन (Hazrat Nizamuddin) इलाके में 10 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. कुछ पैसों का लालच देकर आरोपी ने मासूम को ई-रिक्शा में बिठाकर सुनसान जगह पर ले गया था जहां जाकर वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद वह फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने पोक्सो और रेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान कर ली है.

फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि, इस मासूम का परिवार बेघर है और दरगाह के पास सड़क पर रहता है. शुक्रवार की शाम मासूम अपनी दो छोटी बहन-भाइयों के साथ सड़क पर खेल रही थी. उसी दौरान आरोपी ई-रिक्शा चालक चांद वहां पहुंच गया. फिर बातचीत के बाद उसने मासूम को पैसे देने की बात कही और उसे ई-रिक्शा में बिठा लिया और सुनसान जगह ले गया. जहां उसने वारदात को अंजाम दिया.

इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मासूम को उसके भाई-बहन के पास छोड़कर फरार हो गया. मासूम ने रोते हुए अपनी मां को सारी बात बताई. जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई. इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है आरोपी ई-रिक्शा चालक है. उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है. मासूम की काउंसलिंग की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें – Heavy Rainfall: पहाड़ से मैदान तक सैलाब, हिमाचल में 22 की मौत, MP और उत्तराखंड में भी बाढ़ से लोग परेशान

Exit mobile version