• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 2, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

Delhi Voter List: जानिए दिल्ली में कैसे बढ़ी वोटर्स की संख्या, घर पर बैठकर ऐसे खोजें लिस्ट में अपना नाम

Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है, डेढ़ करोड़ से अधिक मतदाता।

by Vinod
January 14, 2025
in Latest News, TOP NEWS, दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

SCO Summit: नई दिल्ली से चीन तक गूंजी भारत की आवाज,पीएम मोदी का साफ संदेश,आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान

SCO Summit: नई दिल्ली से चीन तक गूंजी भारत की आवाज,पीएम मोदी का साफ संदेश,आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान

September 1, 2025
UP Panchayat

UP Panchayat Elections वोटर लिस्ट विवाद: सवा करोड़ नाम हटाने पर अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

September 1, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का किसी भी दिन ऐलान हो सकता है। ऐसे में सभी राजनीति दलों के नेता लाव-लश्कर के साथ सियासी अखाड़े में उतर चुके हैं। आरोप-प्रत्यारोप के दौर के बीच लोकलुभावन वादे किए जा रहे हैं तो वहीं चुनाव आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली में इस बार कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 वोटर हैं। इनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 84 लाख 49 हजार 645 है। वहीं, महिला मतदाताओं की संख्या 71 लाख 73 हजार 952 है।

दिल्ली में 7.26 लाख बढ़े मतदाता

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचंड ठं डमें सियासी पारा अपने पूरे सवाब पर है। जीत-हार के लिए बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सियासी रण जारी है। इसीबीच चुनाव आयोग ने दिल्ली के वोटर की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 वोटर हैं। 2020 के चुनाव के वक्त दिल्ली में 1.47 करोड़ वोटर्स थे, जबकि, पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के समय दिल्ली में वोटर्स की संख्या 1.52 करोड़ से ज्यादा थी। ऐसे में 2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में 7.26 लाख और 2024 के लोकसभा चुनाव की तुलना में 3.10 लाख वोटर्स बढ़ गए हैं।

विकासपुरी में सबसे ज्यादा वोटर

सीईओ ने बताया, विकासपुरी विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 4.62 लाख मतदाता हैं। वहीं, दिल्ली छावनी में सबसे कम 78,893 मतदाता हैं। चुनाव कार्यालय ने कहा कि 1,261 थर्ड जेंडर वोटर हैं। सीईओ ने एक बयान में कहा कि मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए झूठे या छेड़छाड़ किए गए दस्तावेज जमा करने के लिए 24 लोगों के खिलाफ आठ एफआईआर दर्ज की गई है। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में सीईओ ने नए मतदाता पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए झूठे और मनगढ़ंत दस्तावेज जमा करने के प्रति सचेत किया था।

ऐसे चेक करें अपना नाम

अगर आपको वोटर लिस्ट में देखना है तो पहले आप इलेक्शन कमीशन की साइट ceodelhi-gov-पद पर आपको क्लिक करना होगा। इसके खुलते ही आपके सामने Check Your Name In Electoral Roll सूची में अपने नाम की जांच करें) का विकल्प दिखेगा। उसे क्लिक करिए। इसके बाद आप तीन तरीकों से अपना नाम वोटर लिस्ट में पता क सकते हैं। पहला है एपिक नंबर। इस ऑप्शन पर आकर अपनी पसंदीदा भाषा चुनें,राज्य चुनें। उसके बाद अपना म्चपब छनउइमत डालें। ये तीनों चीजें पूरी करने के बाद नीचे दिए कैप्चा को भरिए और सर्च पर क्लिक करिए। आपको अपना नाम दिख जाएगा।

इससे भी देख सकते हैं अपना नाम

एपिक नंबर से सर्च करने पर परेशानी आ रही है तो आपके लिए दूसरा विकल्प भी मौजूद है। Search By Details¼ (विवरण डालकर खोजें) ऑप्शन पर जाइए। इसके खुलते ही पहले अपना नाम डालिए,उसके बगल में रिश्तेदार का नाम भरिए( पिता या पति का नाम डाल सकते हैं)। इसके बाद अपने जन्म की डिटेल, जेंडर डालिए। इन सबको भरने के बाद नीचे आइए। वहां आपको जिला का नाम निर्वाचन क्षेत्र भरिए। अंत में कैप्चा भरकर सर्च पर क्लिक करिए। आपको अपना नाम वोटर लिस्ट में दिख जाएगा।

मोबाइल के जरिए भी चेक कर सकते नाम

इन दो विकल्पों के अलावा आपके पास मोबाइल नंबर डालकर कर भी वोटर लिस्ट में नाम पता करने का विकस्प है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। सर्च बाय डिटेल्स के बगल में ही मोबाइल से सर्च करें का ऑप्शन होगा। उसपर जाकर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर डालें, उसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। उसे भरें और नीचे सर्च पर क्लिक करें। आपको अपना नाम दिख जाएगा।

अरविंद केजरीवाल का आरोप

बता दें कि चुनाव आयोग ने दिल्ली के वोटर्स की अंतिम सूची उस विवाद के बीच जारी की है, जिसमें वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम हटाने के आरोप लगाए जा रहे थे। कुछ दिनों पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी पर वोटर लिस्ट से मतदाताओं के नाम हटाने के लिए अर्जियां दाखिल करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद बीजेपी ने दावा किया था कि ये अर्जियां असल में आम आदमी पार्टी ने ही फाइल की थी, ताकि इसके आरोप बीजेपी पर मढ़े जा सकें। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के दावों को खारिज करते हुए कहा था कि वोटर लिस्ट से नाम हटाने के पीछे आम आदमी पार्टी की साजिश है।

तीनों दल जारी कर चुके हैं कैंडीडेट की लिस्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा जारी है। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी सबसे आगे है। आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले अपने सभी 70 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इस रेस में दूसरे नंबर पर कांग्रेस है। कांग्रेस ने अब तक तीन लिस्ट जारी किए हैं और अपने 48 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिये हैं। तो वहीं बीजेपी ने भी बीते शनिवार को अपने 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस बार बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा है तो सीएम आतिशी के खिलाफ रमेश बिधुड़ी हुंकार भर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने 67 सीटे.जीती थीं

दिल्ली में 70 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए विधानसभा चुनाव का आयोजन साल 2025 के फरवरी महीने में कराया जा सकता है। साल 2020 में भी दिल्ली में फरवरी महीने में ही विधानसभा चुनाव हुआ था। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत हुई थी। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 15 फरवरी 2025 को समाप्त होने वाला है। दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी 70 में से 60 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बना रही है। 2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटे.जीती थीं। 2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62 सीटों पर जीत मिली थी। बीजेपी ने 8 सीटें जीती थीं। जबकि, कांग्रेस दो चुनाव से एक भी सीट नहीं जीत सकी है।

Tags: Delhi Assembly Electionselection commissionVoter List of Delhi
Share196Tweet123Share49
Previous Post

MP से आया अजब-गजब चोरी का मामला, चोर छत से ले उड़ा पिंजरे समेत 35 कबूतर

Next Post

HMPV के बढ़ते खतरे पर सीएम योगी अलर्ट, आज उठाएंगे ये बड़ा कदम…

Vinod

Vinod

Next Post
CM Yogi on HMPV

HMPV के बढ़ते खतरे पर सीएम योगी अलर्ट, आज उठाएंगे ये बड़ा कदम...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
SCO Summit: नई दिल्ली से चीन तक गूंजी भारत की आवाज,पीएम मोदी का साफ संदेश,आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान

SCO Summit: नई दिल्ली से चीन तक गूंजी भारत की आवाज,पीएम मोदी का साफ संदेश,आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान

September 1, 2025
किसके बिना  पेट्रोल की राह हुई बंद यूपी का बड़ा ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ ड्राइव क्या लोगों की बदलेगा आदतें

किसके बिना पेट्रोल की राह हुई बंद यूपी का बड़ा ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ ड्राइव क्या लोगों की बदलेगा आदतें

September 1, 2025
Diabetes Diet : डायबिटीज मरीजों के लिए खास उपाय, कौन सी सब्जियां ब्लड शुगर कंट्रोल करने में होती है मददगार

Diabetes Diet : डायबिटीज मरीजों के लिए खास उपाय, कौन सी सब्जियां ब्लड शुगर कंट्रोल करने में होती है मददगार

September 1, 2025
Heavy Rain Alert in UP : यूपी में मूसलाधार बारिश का कहर, कौन से जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट, कई जगह स्कूल बंद

Heavy Rain Alert in UP : यूपी में मूसलाधार बारिश का कहर, कौन से जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट, कई जगह स्कूल बंद

September 1, 2025
Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान में बड़ी तबाही,6.0 तीव्रता के भूकंप से हज़ारों की मौत, 1500 से ज्यादा घायल

Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान में बड़ी तबाही,6.0 तीव्रता के भूकंप से हज़ारों की मौत, 1500 से ज्यादा घायल

September 1, 2025
UP Panchayat

UP Panchayat Elections वोटर लिस्ट विवाद: सवा करोड़ नाम हटाने पर अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

September 1, 2025
Diarrhea Cases in Lucknow : जानकीपुरम में डायरिया का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर डिप्टी सीएम ने किया निरीक्षण

Diarrhea Cases in Lucknow : जानकीपुरम में डायरिया का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर डिप्टी सीएम ने किया निरीक्षण

September 1, 2025
Pooja Shukla

समाजवादी पार्टी की युवा नेता पूजा शुक्ला भसीन का “चाय चेतना और चलन” कार्यक्रम, युवाओं में भरा जोश

September 1, 2025
Afghanistan

Afghanistan में 6.0 तीव्रता का भूकंप: 800 की मौत, 2500 घायल, कई गांव मलबे में तब्दील

September 1, 2025
Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष में क्या करें और किन बातों से बचें, वरना पितरों की कृपा और आशीर्वाद से हो जाएंगे वंचित

Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष में क्या करें और किन बातों से बचें, वरना पितरों की कृपा और आशीर्वाद से हो जाएंगे वंचित

September 1, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version