Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से कूदने वाली लड़की की अस्पताल में हुई मौत, CISF ने समझया था मत कूदो

अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से कूदने वाली लड़की की अस्पताल में हुई मौत, CISF ने समझया था मत कूदो

New Delhi: देश के राजधानी दिल्ली में गुरुवार को अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन (Akshardham Metro Station) की छत से लड़की ने कल छलांग लगाई थी जिसके पैर में चोट लगने से लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में उसको भर्ती कराया गया था लेकिन आज उसने दम तोड़ दिया है।

पुलिस के अनुसार लड़की की मौत हो गई है लेकिन यह भी जानकारी सामने आई है कि मृतक लड़की को यह समझाया गया था कि वह आत्महत्या जैसा कदम न उठाए, बावजूद इसके पच्चीस साल की लड़की छत से कूद गई। CISF के जवानों ने उसको तत्कालीन अस्पताल में भर्ती कराया था।

CISF ने की पूरी कोशिश
घटना गुरूवार की सुबह करीब सात बजे की बताई गई है। जानकारी के अनुसार पच्चीस साल की एक लड़की अचानक से मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़ गई थी। उसे देखते ही सीआईएसएफ के कुछ जवानों से उसे नीचे उतरने के लिए कहा लेकिन वह मानी नहीं। बताया यह भी गया है कि लड़की छलांग लगाती इसके पहले ही जवानों ने कंबल और चादर की व्यवस्था कर ली थी।

कैसे हुआ हादसा ?
जैसे ही लड़की दीवार से नीचे कूदी, उसे वहां मौजूद जवानों ने कैच कर लिया, बावजूद इसके अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार लड़की को गंभीर चोटें आई थी। लड़की की मौत होने का दुःख जवानों को भी और उनका यह कहना था कि लड़की को आत्मघाती कदम उठाने के लिए टोका भी था परंतु लड़की देखते ही देखते छत तक पहुंचकर नीचे कूद गई। जवानों का यह भी कहना है कि हमने तो जान बचाने का प्रयास किया था, परंतु ईश्वर को कुछ ओर ही मंजूर रहा। इधर जवानों का जो वीडियो सामने आया है उसकी तारीफ लोगों द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version