Thursday, March 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home दिल्ली

Idol Stolen: दिल्ली में लाल किले के सामने से जैन अनुष्ठान से करोड़ों का कलश चोरी,पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के लाल किले के सामने जैन धर्म के धार्मिक कार्यक्रम से करीब एक करोड़ रुपये का सोने-हीरे जड़ा कलश चोरी हो गया। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर ली है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
September 6, 2025
in दिल्ली
gold idol theft in delhi temple event
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Gold and Diamond Idol Stolen in Delhi:दिल्ली के लाल किले के पास जैन धर्म से जुड़ा एक बड़ा धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। इसी दौरान करोड़ों रुपये का कलश चोरी हो गया। यह कलश रोजाना पूजा के लिए कारोबारी सुधीर जैन लेकर आते थे। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी शामिल हुए थे। स्वागत और भीड़ की अफरातफरी के बीच कलश मंच से गायब हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो संदिग्ध की हरकतें सामने आईं। पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है और कहा है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह अनुष्ठान लाल किले के सामने पार्क में 15 अगस्त से चल रहा है और 9 सितंबर तक जारी रहेगा।

कलश की खासियत

चोरी हुआ कलश बेहद कीमती है। इसमें करीब 760 ग्राम सोना लगा हुआ है और उस पर 150 ग्राम हीरे, माणिक्य और पन्ना जड़े हुए हैं। इसकी कुल कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कारोबारी सुधीर कुमार जैन ने कहा, “यह कलश हमारे लिए बहुमूल्य है। चोर धार्मिक वेश में आया था और मौका पाकर इसे लेकर चला गया।”

RELATED NEWS

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

February 6, 2026
Killer Bride: एक और दुल्हन बनी कातिल,तीन महीने की शादी, प्रेमी संग दिया अंजाम , हादसा या साज़िश, पुलिस को कैसे हुआ शक

Killer Bride: एक और दुल्हन बनी कातिल,तीन महीने की शादी, प्रेमी संग दिया अंजाम , हादसा या साज़िश, पुलिस को कैसे हुआ शक

February 5, 2026

सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी में चोर की गतिविधियां साफ दिख रही हैं। चोर ने धार्मिक कपड़े पहन रखे थे ताकि कोई शक न करे। फिलहाल पुलिस संदिग्ध की तलाश में जुटी है और उम्मीद है कि जल्दी ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

मोबाइल चोरी के गिरोह का भी पर्दाफाश

दिल्ली पुलिस ने हाल ही में मोबाइल चोरी करने वाले एक इंटरनेशनल गिरोह का भंडाफोड़ किया था। यह गिरोह बस और मेट्रो में यात्रियों को निशाना बनाता था। चोरी किए गए फोन को कोलकाता के रास्ते बांग्लादेश तस्करी कर भेजा जाता था। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनमें ताज मोहम्मद (54), परवेश उर्फ फिरोज खान (42) और करण उर्फ ओम प्रकाश (30) शामिल हैं। इनके पास से 26 स्मार्टफोन बरामद किए गए।

चोरी के मामलों पर चिंता

दिल्ली में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इससे आम लोगों की सुरक्षा को खतरा बढ़ गया है। ऐसे में पुलिस को सख्ती दिखानी जरूरी है ताकि ऐसे अपराधियों पर लगाम लगाई जा सके और लोग निश्चिंत होकर अपने काम कर सकें।

यह घटना दर्शाती है कि धार्मिक आयोजनों में भी सुरक्षा का खास ध्यान रखना चाहिए। पुलिस की सतर्कता और समय पर कार्रवाई ही इन घटनाओं को रोक सकती है।

Tags: Crime Newsreligious eventssafety alert
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Kaushambi Murder Case: नलकूप पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर किसने की थी हत्या, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

by SYED BUSHRA
February 6, 2026

Brutal Murder Case Exposed: कौशांबी, सैनी क्षेत्र के कानेमई गांव निवासी किसान गणेश प्रसाद राजपूत की हत्या उसकी बेटी के...

Killer Bride: एक और दुल्हन बनी कातिल,तीन महीने की शादी, प्रेमी संग दिया अंजाम , हादसा या साज़िश, पुलिस को कैसे हुआ शक

Killer Bride: एक और दुल्हन बनी कातिल,तीन महीने की शादी, प्रेमी संग दिया अंजाम , हादसा या साज़िश, पुलिस को कैसे हुआ शक

by SYED BUSHRA
February 5, 2026

Bride Turned Killer: एक दिल दहला देने वाले मामले में, शादी के सिर्फ़ तीन महीने बाद ही एक दुल्हन ने...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की मौत से हिला इलाका, जांच में जुटी पुलिस, क्या सुसाइड नोट और मोबाइल डेटा से खुलेंगे राज

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की मौत से हिला इलाका, जांच में जुटी पुलिस, क्या सुसाइड नोट और मोबाइल डेटा से खुलेंगे राज

by SYED BUSHRA
February 4, 2026

Ghaziabad News:गाजियाबाद के टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार...

फोन कॉल बना मौत का कारण: गुस्से में भाई ने बहन पर ढाया कहर

गोंडा : फोन कॉल बना मौत का कारण शक में भाई ने बहन की हत्या की, मां भी बनी साथी

by Kanan Verma
December 1, 2025

गोंडा के बस्ती जिले में एक लड़की की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि...

farrukhabad woman attack news1india

Farrukhabad News:पेट्रोल डालकर महिला को जिंदा जलाया,इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

by SYED BUSHRA
September 8, 2025

Farrukhabad News:उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ एक महिला को सिरफिरे युवक...

Next Post
U P PET Exam 2025

UP PET Exam 2025: सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा रखा गया ध्यान सफलतापूर्वक संपन्न हुई परीक्षा एसटीएफ रही मुस्तैद

air india express emergency safe landing

Emergency Landing: फिर हुई बड़ी चूक,उड़ान के दौरान इंजन फेल, 161 यात्रियों की जान अटकी, बड़ा हादसा टला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist