News1India

रोहित गोदारा और लॉरेंस विश्नोई माफिआगिरि…. ग्रेटर कैलाश में जिम मालिक पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Greater Kailash: बीती रात साउथ दिल्ली के पॉश इलाके Greater Kailash  पार्ट 1 में हुई भीषण फायरिंग में अफगानी मूल के जिम मालिक की हत्या कर दी गई। मारे गए शख्स का नाम नादिर शाह बताया जा रहा है जो अफगानी मूल का है। Greater Kailash में करीब 6 से 8 राउंड फायरिंग की सूचना पुलिस को मिली थी। नादिर को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

रोहित चौधरी गैंग से नादिर का कनेक्शन

शुरुआती तौर पर Greater Kailash पुलिस को यह गैंगवार से जुड़ा मामला लग रहा है। नादिर का दुबई में भी कारोबार है और उसके खिलाफ कुछ आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। नादिर का संबंध रोहित चौधरी गैंग से बताया जा रहा है, रोहित चौधरी गैंग लॉरेंस बिश्नोई का प्रतिद्वंद्वी गैंग है। पुलिस की टीम मौके पर जांच कर रही है। यह भी बताया जा रहा है कि नादिर शाह पुलिस की मुखबिरी करता था और उसके अपराधियों से भी संबंध थे। यह भी कहा जा रहा है कि दिल्ली पुलिस में कई अधिकारी उसके दोस्त हैं।

हमलावरों ने नादिर की हत्या कैसे की

नादिर रात में जिम के बाहर सफेद टी-शर्ट पहने खड़ा था। तभी रात करीब 10:40 बजे चेक शर्ट पहने एक लड़का वहां आता है। वह काली कार के पास खड़े होकर किसी से बात कर रहे नादिर पर कई राउंड फायरिंग करता है। लगातार हो रही फायरिंग में नादिर बुरी तरह घायल हो जाता है। जिसके बाद सूचना मिलने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Greater Kailash

क्या रोहित गोदारा गैंग ने की हत्या?

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हो रही है, जिसमें नादिर शाह की हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। हालांकि, एनडीटीवी इस पोस्ट की पुष्टि नहीं कर रहा है। रोहित गोदारा के नाम से एक पोस्ट लिखी गई है, जिसमें लिखा है कि रोहित गोदारा बीकानेर गोल्डी बराड़, नादिर की आज दिल्ली में हत्या हो गई, हमने करवाई। हमारा भाई तिहाड़ में है। समीर बाबा भाई का मैसेज आया कि वह हमारे दुश्मनों से मिलकर हमारे कारोबार में बाधा बन रहा है। इसलिए हमने उसे मरवा दिया। जो भी हमारे किसी दुश्मन का साथ देगा, उसका यही हश्र होगा।

5-6 महीने पहले ही खोला था जिम

मौके पर मौजूद Greater Kailash आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजेंद्र शारदा ने बताया कि दो युवक स्कूटी पर आए और अंधाधुंध फायरिंग की। एक दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग की गई। जिस व्यक्ति को गोली लगी है, उसने 5-6 महीने पहले ही यहां जिम खोला था। जब वह जिम बंद करके कार की तरफ जा रहा था, तभी स्कूटी सवार बदमाशों ने उस पर गोली चलाई और फिर वहां से फरार हो गए। मौके से मिली जानकारी के मुताबिक कार पर भी कई गोलियां लगी हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच कर रही है। इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस की पांच टीमें बनाई गई हैं, जो आगे की जांच करेंगी। डीसीपी का कहना है कि टेक्निकल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जल्द ही मामले का पता चल जाएगा।

यहां पढ़ें: अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत: 156 दिन बाद जेल से रिहाई, हरियाणा चुनावों पर बड़ा असर

Exit mobile version