Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
IAF AGNIVEER RECRUITMENT 2023: अग्निवीर के लिए नवंबर

IAF AGNIVEER RECRUITMENT 2023: अग्निवीर के लिए नवंबर 2022 के पहले हफ्ते से शुरु हो रहा है रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है प्रक्रिया

भारतीय वायु सेना (IAF) अग्निवीर के लिए जनवरी 2023 के लिए पुरुष और महिला कैंडिडेट भर्ती करने जा रही है। भारतीय वायु सेना अग्निवीर वायु 2023 भर्ती (IAF Agniveer Recruitment 2023) प्रक्रिया में भाग लेने के लिए, कैंडिडेट्स को पहले वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर ऑनलाइन मोड में परीक्षा देनी होगी। इंडियन एयर फोर्स अपनी वेबसाइट पर नवंबर 2022 के पहले हफ्ते में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करेगा। सफल कैंडिडेट्स को जनवरी 2023 के मध्य में परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

रजिस्ट्रेशन शुरु होने की तारीख

कैंडिडेट्स की उम्र सीमा 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाइये। अग्निवीर विज्ञापन जारी होने की तारीख अक्टूबर / नवंबर 2022 है। तो वहीं नवंबर माह 2022 के पहले और दूसरे सप्ताहे से अग्निवीर रजिस्ट्रेशन शुरू हो जायेगा। रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख अभी तय नहीं हुई है।

क्या है अग्निपथ योजना

भारतीय सशस्त्र बलों में अग्निवीर योजना एक ऐसी योजना है जिसमें चयनित उम्मीदवारों को चार साल की अवधि के लिए नामांकित किया जाएगा। इस अवधि को पूरा करने के बाद अग्निवीरों को स्थायी संवर्ग में नामांकन के लिए आवेदन करने का अवसर दिया जाएगा।

Exit mobile version