Friday, January 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home दिल्ली

JEE Main 2022 का परिणाम घोषित, 24 उम्मीदवारों को 100 प्रतिशत अंक, टॉप 24 में शामिल हैं सिर्फ 2 लड़कियां

Web Desk by Web Desk
August 8, 2022
in दिल्ली, शिक्षा
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने सोमवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मेन)-2022 के लिए अंतिम परिणाम घोषित कर दिए। सत्र 01 और सत्र 02 के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट में 24 उम्मीदवारों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 24 उम्मीदवारों ने जेईई (मेन)- 2022 परीक्षा में बी.ई./बी.टेक (पेपर 1) में 100 NTA स्कोर प्राप्त किया है। इसमें सबसे अधिक पांच-पांच उम्मीदवार आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से हैं। लिस्ट में राजस्थान के चार और उत्तर प्रदेश के दो उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, बिहार, पंजाब, केरल, कर्नाटक और झारखंड से एक-एक उम्मीदवार हैं।

टॉप 24 में केवल दो लड़कियां ही 100 पर्सेंटाइल हासिल करने में सफल रही हैं। आंध्र प्रदेश की पल्ली जलजाक्षी और असम की स्नेहा पारीक ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। इस साल जेईई के दोनों सत्र में कुल 6,48,555 लड़के और 2,57,031 लड़कियां शामिल हुई थीं। इसके अलावा, अनुचित साधनों का उपयोग करने के कारण पांच उम्मीदवारों के परिणाम रोक दिए गए हैं।
टॉप 24 की ये है लिस्ट

RELATED POSTS

Shashi Tharoor

केरल चुनाव से पहले कांग्रेस में ‘दरार’: राहुल की ‘बेरुखी’ और थरूर की ‘दूरी’, क्या फिर फँसेगी पार्टी?

January 23, 2026
Sambhal CJM Transfer:

संभल में ‘न्यायिक’ हड़कंप: 48 घंटे में दोबारा बदला गया CJM, हाईकोर्ट के फैसले से मची खलबली!

January 23, 2026

लिस्ट में क्रमश श्रेणिक मोहन सकला महाराष्ट्र, नव्या राजस्थान, सार्थक माहेश्वरी हरियाणा, कृष्णा शर्मा राजस्थान, पार्थ भारद्वाज राजस्थान, स्नेहा पारीक असम, अरुदीप कुमार बिहार, मृणाल गर्ग पंजाब, पेनिकलपति रवि किशोर आंध्र प्रदेश, पोलीसेट्टी कार्तिकेय आंध्र प्रदेश, रूपेश बियाणी तेलंगाना, धीरज कुरुकुंडा तेलंगाना, जस्ती यशवंत वी वी एस तेलंगाना, बुसा शिव नागा वेंकट आदित्य तेलंगाना, थॉमस बीजू चीरमवेलिल केरल, अनिकेत चट्टोपाध्याय तेलंगाना, बोया हरेन सात्विक कर्नाटक, मेंडा हिमा वामसी आंध्र प्रदेश, कुशाग्र श्रीवास्तव झारखंड, कोय्याना सुहास आंध्र प्रदेश, कनिष्क शर्मा उत्तर प्रदेश, मयंक मोटवानी राजस्थान, पल्ली जलजाक्षी आंध्र प्रदेश और सौमित्र गर्ग उत्तर प्रदेश।

इस साल, दोनों सत्रों (जून/जुलाई) के लिए कुल 10,26,799 अद्वितीय (यूनीक) उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 9,05,590 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए। सत्र-1 परीक्षा 24 जून से 30 जून के बीच आयोजित की गई थी जबकि सत्र-2 की परीक्षा 25 से 30 जुलाई तक आयोजित की गई थी। भारत के बाहर 17 शहरों सहित परीक्षा 440 शहरों में 622 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

Share197Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Shashi Tharoor

केरल चुनाव से पहले कांग्रेस में ‘दरार’: राहुल की ‘बेरुखी’ और थरूर की ‘दूरी’, क्या फिर फँसेगी पार्टी?

by Mayank Yadav
January 23, 2026

Shashi Tharoor News: केरल में सत्ता वापसी का सपना देख रही कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक...

Sambhal CJM Transfer:

संभल में ‘न्यायिक’ हड़कंप: 48 घंटे में दोबारा बदला गया CJM, हाईकोर्ट के फैसले से मची खलबली!

by Mayank Yadav
January 23, 2026

Sambhal CJM Transfer: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में न्यायिक नियुक्तियों को लेकर मची हलचल के बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट ने...

US Exit WHO

ट्रंप का ‘महा-विनाशक’ फैसला! 70 ग्लोबल संस्थाओं को दिखाया बाहर का रास्ता, डरा संसार!

by Mayank Yadav
January 23, 2026

US Exit WHO: 22 जनवरी 2026 को अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से अलग होने की प्रक्रिया आधिकारिक तौर...

Anshika Singh

रील वाली ‘रिवॉल्वर रानी’: हुस्न के जाल में फंसाती, हिस्ट्रीशीटर के इशारे पर गोली चलाती!

by Mayank Yadav
January 23, 2026

Anshika Singh Reel Star: गोरखपुर के सिंघड़िया में अस्पताल मैनेजर पर सरेआम गोली चलाने वाली रील स्टार अंशिका सिंह उर्फ...

Indian Army vehicle accident in Doda

डोडा जिले में हुए भीषण हादसे ने छीना गांव का लाल,हरियाणा के सिपाही मोहित समेत 10 जवान शहीद

by SYED BUSHRA
January 23, 2026

Indian Army vehicle accident in Doda:जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में भारतीय सेना...

Next Post

कभी भी शुरू हो सकता है चीन-ताइवान के बीच युद्ध, समुद्री सीमा के पास आए आमने-सामने

खाटू श्यामजी हादसा: मंदिर में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों को मिलेंगे 5 लाख व घायलों को 20 हजार, CM गहलोत का ऐलान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist