Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » रेखा गुप्ता पर हमले पर सामने केजरीवाल की प्रतिक्रिया,बोले – ‘हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता’

रेखा गुप्ता पर हमले पर सामने केजरीवाल की प्रतिक्रिया,बोले – ‘हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता’

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी तरह की हिंसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए।

by Gulshan
20/08/2025
Rekha Gupta

RELATED NEWS

Delhi Illegal Construction Bulldozer Action

Delhi Bulldozer Action: हादसे के बाद अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 17 इमारतें ध्वस्त, हर PG-हॉस्टल की होगी जांच

September 9, 2026
दिल्ली में कोचिंग संस्थानों पर CM Rekha Gupta हुई सख़्त,सुरक्षा नियम नहीं मानने वालों का लाइसेंस होगा बंद

दिल्ली में कोचिंग संस्थानों पर CM Rekha Gupta हुई सख़्त,सुरक्षा नियम नहीं मानने वालों का लाइसेंस होगा बंद

June 28, 2026

Rekha Gupta : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सिविल लाइंस स्थित उनके आधिकारिक आवास पर आयोजित ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान हमला हुआ। बताया जा रहा है कि इस हमले में उन्हें शारीरिक चोटें भी आई हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी की पहचान राजेश भाई खिमजी के रूप में की है, जो गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

केजरीवाल ने की घटना की निंदा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। विचारों में मतभेद और विरोध स्वाभाविक है, लेकिन किसी भी रूप में हिंसा स्वीकार्य नहीं हो सकती। मुझे विश्वास है कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हों।”

आतिशी  ने दिया बयान

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भी इस हमले की तीव्र आलोचना की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में असहमति और विरोध के लिए स्थान है, लेकिन हिंसक गतिविधियों की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस इस मामले में सख्त कदम उठाएगी।

बीजेपी नेताओं के आरोप और दावे

बीजेपी नेताओं ने इस हमले को राजनीतिक साजिश बताया है। पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा, “यह हमला किसी राजनीतिक साजिश का हिस्सा लगता है, जिसकी सच्चाई जांच के बाद सामने आएगी।” दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि आरोपी हमले की नीयत से ही आया था और इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री के शालीमार बाग आवास पर भी देखा गया था। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री को डराया या धमकाया नहीं जा सकता।”

यह भी पढ़ें : शादी के 25 साल बाद पत्नी प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ी गई, पति ने…

एक अन्य मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि आरोपी बीते 24 घंटे से मुख्यमंत्री पर नजर रख रहा था और उनके आवास तक भी पहुंच चुका था। उन्होंने बताया कि सीएम की मेडिकल जांच की जा रही है और जल्द ही हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, रेखा गुप्ता के कंधे और सिर में चोट आई है। यह घटना राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा रही है और हर तरफ से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विपक्ष हमले को लेकर केंद्र सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रहा है, जबकि सत्ताधारी दल इस घटना को गंभीर सुरक्षा चूक मान रहा है।

Related Posts

Delhi Illegal Construction Bulldozer Action

Delhi Bulldozer Action: हादसे के बाद अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 17 इमारतें ध्वस्त, हर PG-हॉस्टल की होगी जांच

September 9, 2026
दिल्ली में कोचिंग संस्थानों पर CM Rekha Gupta हुई सख़्त,सुरक्षा नियम नहीं मानने वालों का लाइसेंस होगा बंद

दिल्ली में कोचिंग संस्थानों पर CM Rekha Gupta हुई सख़्त,सुरक्षा नियम नहीं मानने वालों का लाइसेंस होगा बंद

June 28, 2026
Rekha Gupta

दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, जनसुनवाई में हंगामा

August 20, 2025
Rekha Gupta

रेखा गुप्ता का बड़ा कदम, रेल मंत्री के सामने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के नाम बदलने की सिफारिश

July 2, 2025
Rekha Gupta

IAS कौशल राज शर्मा बने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के नए सचिव, योगी सरकार से आदेश जारी!

May 6, 2025
Rekha Gupta

Rekha Gupta Action: ‘आप’ की बढ़ेंगी मुश्किलें, सभी नेताओं की सरकारी सुविधाएं बंद, अधिकारियों को लेकर लिया ये बड़ा फैसला

February 21, 2025
Rekha Gupta

मोहल्ला क्लीनिक की जांच, महिलाओं की फ्री राइड को ग्रीन Signal… पहले दिन रेखा सरकार के 5 बड़े फैसले

February 21, 2025
Delhi Cabinet

Delhi Cabinet: दिल्ली में नई सरकार का ऐलान, जानें किस मंत्री को मिला कौन-सा मंत्रालय

February 21, 2025
आखिरकार हो गया खुलासा, दिग्गजों को पछाड़ कर ऐसे दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता

आखिरकार हो गया खुलासा, दिग्गजों को पछाड़ कर ऐसे दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी रेखा गुप्ता

February 20, 2025
Rekha Gupta Delhi New CM

यमुना की सफाई सरकार की प्राथमिकता, शपथ ग्रहण के बाद सीएम समेत पूरी कैबिनेट जाएगी यमुना घाट

February 20, 2025
Next Post
Barabanki

दोस्ती की हदें पार! Barabanki में ‘वाइफ स्वैपिंग’ कांड से दहली पुलिस, दो दोस्तों ने रिश्तों की मर्यादा तोड़ी

Ghaziabad

नोरा फतेही जैसी दिखने का दबाव, 3-3 घंटे एक्सरसाइज और भूखा रखने की सजा: महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

Complain Against Police

FIR नहीं लिख रही पुलिस? तो यहां कर सकते हैं शिकायत, जानिए क्या है आपका अधिकार...

POPULAR POST

Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026

LATEST

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

Ghaziabad Accident : स्कूल लेने निकली मां को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत… घर पर इंतजार करती रह गईं दो मासूम

October 31, 2026
Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026
Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

October 31, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India