Monday, November 17, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

दिल्ली में पैदा हुए कितने नेताओं को मिली सीएम की कुर्सी, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

दिल्ली की सरकार को तीन और महिला मुख्यमंत्री ने संचालित किया था, जिसमें कांग्रेस की शीला दीक्षित, भाजपा की सुषमा स्वराज और आम आदमी पार्टी की आतिशी मार्लेना का नाम शामिल है।

Manish Pandey by Manish Pandey
February 21, 2025
in Latest News, दिल्ली
leaders born in Delhi became CM

leaders born in Delhi became CM

491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली में 27 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आई है। दिल्ली को रेखा गुप्ता के रूप में नई सीएम मिल गई है। वह प्रदेश की नौवीं मुख्यमंत्री बनी हैं। इससे पहले दिल्ली की सरकार को तीन और महिला मुख्यमंत्री ने संचालित किया था, जिसमें कांग्रेस की शीला दीक्षित, भाजपा की सुषमा स्वराज और आम आदमी पार्टी (आप) की आतिशी मार्लेना का नाम शामिल है।

दिल्ली के अब तक बने 9 मुख्यमंत्रियों पर ध्यान दें तो आपको साफ पता चलेगा कि दिल्ली के बाहर पैदा हुए, लेकिन राजनीति की शुरुआत दिल्ली से करने वाले नेताओं के सिर पर ही यहां सीएम का ताज सजता रहा है। हालांकि, इसमें एक अपवाद आतिशी मार्लेना हैं। उनका जन्म दिल्ली में हुआ है। लेकिन, उनके माता-पिता भी पंजाबी राजपूत हैं।

RELATED POSTS

Delhi CM

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 100 दिन के कामकाज का ब्यौरा पेश किया, भ्रष्टाचार पर ‘आप’ को घेरा

May 30, 2025
Rekha Gupta

Rekha Gupta Action: ‘आप’ की बढ़ेंगी मुश्किलें, सभी नेताओं की सरकारी सुविधाएं बंद, अधिकारियों को लेकर लिया ये बड़ा फैसला

February 21, 2025

मदन लाल खुराना
दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना यहां की मोती नगर सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक बने थे और उनको दिल्ली का पहला मुख्यमंत्री बनाया गया था। जबकि, उनका जन्म 15 अक्टूबर 1936 को ल्याल्लपुर, पंजाब, ब्रिटिश भारत (वर्तमान फैसलाबाद, पंजाब, पाकिस्तान) में हुआ था और विभाजन के समय उनका पूरा परिवार दिल्ली आ गया था।

साहिब सिंह वर्मा
वहीं, दिल्ली को भाजपा ने दूसरा सीएम साहिब सिंह वर्मा के रूप में दिया, जो शालीमार बाग सीट से जीतकर आए थे, जहां से वर्तमान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता चुनाव जीतकर आई हैं। अब एक बात गौर करने वाली है कि साहिब सिंह का जन्म दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर बसे मुंडका गांव में एक जाट परिवार में 15 मार्च 1943 को हुआ था। इस गांव पर पहले हरियाणा का ही प्रभाव रहा था और आज भी यहां हरियाणवी बोली जाती है।

सुषमा स्वराज
इसके बाद दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने वाली तीसरी मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज हुईं। जिनका जन्म 14 फरवरी, 1952 को अंबाला छावनी, पंजाब में हुआ था, जो अब हरियाणा में पड़ता है।

शीला दीक्षित
इसके बाद दिल्ली की सत्ता कांग्रेस के हाथ में आई और 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित रहीं। जिनका जन्म 31 मार्च 1938 को कपूरथला, पंजाब में हुआ था।

अरविंद केजरीवाल
अन्ना आंदोलन से तैयार हुई आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली और वह तीन बार यहां के सीएम बने। हालांकि, 21 सितंबर 2024 को उन्होंने इस पद से त्यागपत्र दे दिया और आम आदमी पार्टी की महिला नेत्री आतिशी मार्लेना को उनकी जगह पर पार्टी के विधायकों ने सीएम पद के लिए चुना। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल का भी जन्म दिल्ली में नहीं हुआ था, बल्कि 16 अगस्त 1968 को वह हिसार, हरियाणा में पैदा हुए थे।

आतिशी मार्लेना
दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना के बारे में यह कहा जा सकता है कि वह दिल्ली में पैदा हुई थीं, लेकिन उनके पिता-माता प्रोफेसर विजय सिंह और तृप्ता वाही भी पंजाबी राजपूत परिवार से ताल्लुक रखते हैं। आतिशी ने 2019 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया था कि वह पंजाबी राजपूत हैं। उन्होंने कहा था, “मैं पंजाबी हिंदू परिवार से हूं। मैं क्षत्रिय हूं। मेरा लास्ट नेम (सरनेम) सिंह है।”

रेखा गुप्ता
दिल्ली की वर्तमान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का भी जन्म दिल्ली में नहीं हुआ है। 19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जुलाना में एक हिंदू-वैश्य परिवार में उनका जन्म हुआ। ऐसे में दिल्ली की राजनीति में आए राजनेताओं का यहां के आसपास के प्रदेशों में पैदा होना यह बताता है कि कैसे इन प्रदेशों का यहां की राजनीति पर दबदबा रहा है।

Tags: delhi Cm
Share196Tweet123Share49
Manish Pandey

Manish Pandey

Related Posts

Delhi CM

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 100 दिन के कामकाज का ब्यौरा पेश किया, भ्रष्टाचार पर ‘आप’ को घेरा

by Akhand Pratap Singh
May 30, 2025

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार के 'शीशमहल' बनाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना...

Rekha Gupta

Rekha Gupta Action: ‘आप’ की बढ़ेंगी मुश्किलें, सभी नेताओं की सरकारी सुविधाएं बंद, अधिकारियों को लेकर लिया ये बड़ा फैसला

by Mayank Yadav
February 21, 2025

Rekha Gupta Action: भाजपा के दिल्ली में गद्दी संभालते ही सीएम रेखा गुप्ता एक्शन में आ गई हैं और अधिकारियों...

Rekha Gupta Delhi New CM

यमुना की सफाई सरकार की प्राथमिकता, शपथ ग्रहण के बाद सीएम समेत पूरी कैबिनेट जाएगी यमुना घाट

by Manish Pandey
February 20, 2025

नई दिल्ली, (आईएएनएस)। भाजपा नेता और शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक रेखा गुप्ता आज दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप...

Rekha Gupta

Rekha Gupta Swearing in Ceremony Live: रेखा गुप्ता ने संभाली दिल्ली की कमान, प्रवेश वर्मा के साथ 6 नए मंत्रियों ने ली शपथ

by Mayank Yadav
February 20, 2025

Rekha Gupta Swearing in Ceremony Live: रेखा गुप्ता ने गुरुवार, 20 फरवरी को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।...

Who is new chief minister Rekha Gupta Delhi

जानिए रेखा गुप्ता को क्यों बनाया गया दिल्ली का ‘कप्तान’… बड़ा दिलचस्प है लेडी सीएम का सियासी सफरनामा

by Manish Pandey
February 19, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल का तख्तापलट कर 27 साल के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली में...

Next Post
noise cancelling headphones health risks

Noise Cancelling Headphones कैसे होता है कान को फायदे से ज्यादा नुकसान क्या हेडफोन हमारी सेहत बिगाड़ रहे हैं

Sleeping Paralysis: आख़िर क्या है स्लीपिंग पैरालिसिस, क्या सो कर उठने पर भी बना रहता है इसका असर

Sleeping Paralysis: आख़िर क्या है स्लीपिंग पैरालिसिस, क्या सो कर उठने पर भी बना रहता है इसका असर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version