Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
लव जिहाद की भेंट चढ़ी एक और बेटी,

Love Jihad: लव जिहाद की भेंट चढ़ी एक और बेटी, सिख युवक बन नूर मोहम्मद ने पिंकी से की शादी

देश में लगातार धर्मनिरपेक्षता की आड़ में लव जिहाद के मामले बड़े पैमाने पर सामने आ रहें है। जिसके चलते हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर मुस्लिम बनाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। लव जिहाद के चलते मुस्लिम लड़के और पुरुष गैर-मुस्लिम लड़कियों के साथ प्यार का ढोंग करके उनका धर्म-परिवर्तन कर रहें हैं। आज देश में लव जिहाद के अधिकतर मामले सामने आ रहे हैं। इसके चलते जब लड़कियां उनके प्रेम जाल में नहीं फंसती तो ये उन पर हमला करने, धमकी देने और यहां तक कि हत्या करने से भी नहीं चूकते।लगातार देश में चल रहें लव जिहाद के बवाल के बीच अभी श्रद्धा की हत्या का राज खुल ही रहा था की इसी बीच दिल्ली में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया हैं। जहां एक हिन्दू लड़की से सिख युवक बन लव जिहाद मामले को अंजाम दिया गया हैं।

नूर मोहम्मद ने सिख युवक बन पिंकी से शादी की

पिंकी ने बताया गुरप्रीत उर्फ (नूर मोहम्मद) ने उसे सिख बन फेसबुक के माध्यम से दोस्ती की और इसके बाद दोनों ने दिल्ली के झंडे वाला मंदिर में शादी कर ली। जिसके बाद पीड़िता बताती है उसे दो महीने बाद पता चला कि उसका पति गुरप्रीत नहीं नूर मोहम्मद है जो की एक मुस्लिम समुदाय से है।

धर्म परिवर्तन कर दोनों की कोर्ट मैरिज करवा दी

ससुराल वालों ने शादी के दो महीने बाद ही उसका धर्म परिवर्तन कर, दोनों की कोर्ट मैरिज करवा दी। पिंकी बताती है शादी के बाद उसका नाम बदलकर आलिया रख दिया गया। कोर्ट मैरिज के जरीये पिंकी कब हिन्दू लड़की से मुस्लिम बन गयी पता नहीं चला। उसके बाद नूर मोहम्मद ने उसे मारना पिटना शुरु कर दिया और घर से निकलना भी बंद कर दिया।

लव जिहाद का एंगल आ रहा सामने

पिंकी के पिता बताते हैं कि किस तरिके से गुरप्रीत उर्फ़ नूर मोहम्मद सिख बनकर घर पर आना जाना करता था और अपने सभी दोस्तों और भाइयों को भी सिख बनाकर घर पर लता था। जिसके चलते उन्हें कभी भी उस पर शक नहीं हुआ। और शादी के बाद लगातार उनकी बेटी के साथ मार पिट करता था।

Exit mobile version