Manjinder Singh Sirsa : दिल्ली विधानसभा में बहुमत से जीत हासिल करने के बाद, बीजेपी ने अपने मुख्यमंत्री की घोषणा की। बीती शाम विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना गया। इसके बाद, आज सुबह 11 बजे रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण की, साथ ही उनके साथ 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली। रेखा गुप्ता की कैबिनेट में एक महत्वपूर्ण नाम मनजिंदर सिंह सिरसा का भी है। रामलीला मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में उनकी कैबिनेट के छह मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, जिनमें मनजिंदर सिंह सिरसा भी शामिल हैं। उनके मंत्री बनने के पीछे कई राजनीतिक कारण बताए जा रहे हैं।
कौन हैं मंजिंदर सिहं सिरसा ?
मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से पहली बार दिल्ली विधानसभा चुनाव जीता है। हालांकि, इससे पहले वे दो बार अकाली दल के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा, वे 2013 और 2017 में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साल 2021 में उन्होंने शिरोमणि अकाली दल छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जॉइन की थी और इसके बाद अगस्त 2023 में उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। इस बार के विधानसभा चुनाव में सिरसा ने आम आदमी पार्टी की मौजूदा विधायक धनवती चंदेला को 18,190 वोटों से हराया।
किस वजह से चुने गए मंत्री ?
मोहम्मद शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया को अपने चौथे ओवर में तीसरी सफलता दिलाई, जो इस मैच में उनकी दूसरी सफलता थी। उन्होंने मेहदी हसन मिराज को 5 रन के स्कोर पर शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया।
यह भी पढ़ें : आ गया नया अपडेट…अब इन महिलाओं को नहीं मिलेंगे 2500 रूपये, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
अकाली दल छोड़ बीजेपी में कब शामिल हुए थे सिरसा ?
साल 2021 में मनजिंदर सिंह सिरसा ने शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जॉइन की थी। उन्होंने पहली बार राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से दिल्ली विधानसभा चुनाव जीता है, हालांकि वे पहले भी दो बार अकाली दल के टिकट पर विधायक चुनाव जीत चुके हैं। इसके अलावा, वे 2013 और 2017 में दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। 2023 से, मनजिंदर सिंह सिरसा बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
कहां के हैं निवासी ?
मनजिंदर सिंह सिरसा मूल रूप से हरियाणा के सिरसा जिले के निवासी हैं। उन्होंने अपनी चुनावी राजनीति की शुरुआत 2007 में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार के रूप में की थी और जीत हासिल की थी। उनका जन्म 28 फरवरी 1972 को हुआ था। उन्होंने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद पंजाब और दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए ऑनर्स किया है, हालांकि उनके अनुसार, उन्होंने केवल दो साल ही यहां अध्ययन किया। मनजिंदर सिंह सिरसा को सबसे अमीर विधायक के रूप में जाना जाता है।
यह भी पढ़ें : Microsoft ने की नए युग की की शुरुआत, क्वांटम कंप्यूटिंग की दुनिया को मिला नया आयाम