Site icon News1India

‘सिसोदिया के घर होगी CBI रेड.. CM आतिशी होंगी गिरफ्तार’, किसने किया ये बड़ा दावा?

New Delhi

New Delhi: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम आतिशी और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को लेकर बड़ा बयान दिया और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला।

अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक्स पर एक बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने यह कहा था कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तार किया जाएगा और आम आदमी पार्टी (AAP) के कुछ नेताओं के घरों पर छापेमारी होगी। अगले कुछ दिनों में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की छापेमारी हो सकती है।

यह भी पढ़े: केजरीवाल के सामने प्रवेश वर्मा, सीएम आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी… दिल्ली चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी

BJP हार रही है चुनाव- केजरीवाल

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली विधानसभा चुनाव (New Delhi) में हार रही है और यह गिरफ्तारियां और छापेमारी उनकी घबराहट का परिणाम हैं। केजरीवाल ने आगे कहा कि अब तक इनको हमारे खिलाफ कुछ भी नहीं मिला और भविष्य में भी नहीं मिलेगा। आम आदमी पार्टी (AAP) एक सच्ची ईमानदार पार्टी है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा में मतदाताओं के नाम जोड़ने और हटाने में व्यापक धोखाधड़ी हो रही है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने इस पर मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र भेजकर सबूत प्रस्तुत किए हैं और उनसे मिलने का समय भी मांगा है।

Exit mobile version