Dr. Abhishek Verma Speech: रविवार को नई दिल्ली के गोदावरी ऑडिटोरियम, लोधी रोड में भारतीय सांस्कृतिक संगीत को समर्पित भारत संस्कृति यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक, गठबंधन एवं चुनाव, शिवसेना, डॉ. अभिषेक वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कला को समर्पित विभूतियों को संबोधित करते हुए कहा कि “भारत की कला और संगीत केवल मनोरंजन के साधन नहीं हैं, बल्कि वे हमारे इतिहास, संस्कृति और आत्मा की जीवंत अभिव्यक्ति हैं।”
Dr. Abhishek Verma ने भारत संस्कृति यात्रा जैसी पहलों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों के माध्यम से संस्था ने भारतीय सांस्कृतिक धरोहरों को सीमाओं के पार पहुंचाया है और विश्व पटल पर मैत्री एवं समझदारी के पुल बनाए हैं।
उन्होंने शिवसेना (एनडीए) के ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख करते हुए दिवंगत बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, “बालासाहेब ठाकरे जी एक उत्कृष्ट कार्टूनिस्ट और भारतीय शास्त्रीय संगीत व प्रदर्शन कलाओं के सच्चे संरक्षक थे। उनके नेतृत्व ने महाराष्ट्र को सांस्कृतिक उत्कृष्टता का केंद्र बनाए रखा और अनगिनत कलाकारों को प्रेरित किया।”
UP Vidhan Sabha का मॉनसून सत्र आज से, छह अहम अध्यादेश और विजन डॉक्यूमेंट 2047 मुख्य एजेंडे में
डॉ. वर्मा ने यह भी कहा कि सोसाइटी की प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है, जो न केवल प्रख्यात कलाकारों को प्रोत्साहित करती है, बल्कि युवा प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान करती है, जिससे परंपराएं जीवंत रहें और नवाचार को बढ़ावा मिले। उन्होंने इसे ‘संस्कृति के माध्यम से राष्ट्र निर्माण’ का सशक्त उदाहरण बताया।
Dr. Abhishek Verma ने प्रेरणादायक उद्बोधन में उन्होंने कहा, “हर गीत, हर चित्र, और हर नृत्य हमारी सभ्यता की निरंतरता में एक अमूल्य योगदान है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि इस सांस्कृतिक यात्रा में भाग लें और इसे समर्थन दें, ताकि भारतीय कला और संगीत की लौ आने वाले वर्षों में और भी प्रज्वलित हो।”