Site icon News1India

Delhi suicide case: पुनीत खुराना खुदकुशी मामला, पत्नी ने दी थी पुनीत को गालियाँ, सीसीटीवी फुटेज से सामने आई सच्चाई

Puneet suicide case

Delhi suicide case: पुनीत खुराना के खुदकुशी मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया, जिसमें पुनीत और उनकी पत्नी मनिका पाहवा के बीच तीखी बहस हो रही है। इस वीडियो में मनिका पुनीत पर चिल्लाती नजर आ रही हैं और उन्हें गालियाँ भी दे रही हैं। यह फुटेज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

पुनीत की बीवी और ससुर की फुटेज

सीसीटीवी वीडियो में मनिका पुनीत से कहती हैं, “चुपचाप यहां बैठे रहो, मैं बताती हूं क्या करना है। जिस ओवर कॉन्फिडेंस से यहां बैठे हो, एक दिन रोना भी पड़ेगा।” इस वीडियो से यह साफ पता चलता है कि दोनों के बीच रिश्तों में तनाव था और मनिका ने पुनीत को मानसिक तौर पर परेशान किया था।दिल्ली में वुडबॉक्स कैफे के मालिक पुनीत खुराना का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें ससुर के साथ दो करोड़ रुपये की लेनदेन की बातें हो रही है,वीडियो में ससुर जगदीश पाहवा कह रहे हैं कि वह घर के बदले में दो करोड़ दे देंगे. हालांकि बाद में वह मुकर गए और कहा कि अभी पैसे नहीं दे पाएंगे, क्योंकि उनके पास फंड नहीं है।

क्या था पूरा मामला

31 दिसंबर की शाम, दिल्ली के इलाके के कल्याण विहार में रहने वाले पुनीत खुराना ने अपनी बीवी से फोन पर बात करने के बाद अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। यह घटना परिवार और दोस्तों के लिए बहुत दुखद रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और परिवार इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रहा है।

परिवार का आरोप

पुनीत की मां ने बिलखते हुए आरोप लगाया कि उनकी बहु ने पुनीत को पैसे के लेन-देन को लेकर बहुत परेशान किया। उन्होंने कहा, मेरे बेटे को पैसों के लिए टॉर्चर किया गया। वह सीधा इंसान था और उसे रात भर बहुत परेशान किया गया। परिवार के मुताबिक, पुनीत को मानसिक रूप से बहुत दबाव का सामना करना पड़ा।

Exit mobile version