Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सर्वसमावेशी अभियान के साथ संघ की नई पहल, विजयादशमी से होगा शुभारंभ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक 4 से 6 जुलाई तक केशव कुंज, दिल्ली में आयोजित की गई, जो रविवार को संपन्न हो गई।

Gulshan by Gulshan
July 7, 2025
in Latest News, दिल्ली
RSS, Rashtriya Swayamsevak Sangh, Keshav Kunj, Delhi, Prant Pracharak Meeting, Sunil Ambekar, Sangh Centenary Year, Hindu Sammelan, Social Harmony, Outreach Campaign, Vijayadashami 2025
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक 4 से 6 जुलाई तक केशव कुंज, दिल्ली में आयोजित की गई, जो रविवार को संपन्न हो गई। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख श्री सुनील आंबेकर जी ने बैठक में हुई चर्चाओं और भावी योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बैठक में पूजनीय सरसंघचालक जी और माननीय सरकार्यवाह जी का मार्गदर्शन सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। प्रमुख विषय रहा संघ के शताब्दी वर्ष (2025-2026) की योजना, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए ग्राम स्तर पर “मंडल” और शहरी क्षेत्रों में “बस्ती” स्तर पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

RELATED POSTS

Azadpur Bus Terminal Inauguration

आजादपुर में आधुनिक बस टर्मिनल का शुभारंभ, दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 40 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

November 18, 2025
Delhi News

अल फलाह यूनिवर्सिटी पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, UGC की शिकायत पर दर्ज हुई 2 FIR!

November 15, 2025

हिन्दू सम्मेलनों की बनाई गई योजना

आंबेकर जी ने बताया कि संघ रचना के अनुसार देश में वर्तमान में 58,964 मंडल और 4,455 बस्तियां हैं। इन क्षेत्रों में आयोजित सम्मेलनों में सामाजिक एकता, उत्सवों के माध्यम से समुदाय को जोड़ना, और पंच परिवर्तन जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त, 11,360 खंडों और नगरों में सामाजिक समरसता को बढ़ाने के लिए सद्भाव बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

देश के 924 जिलों में प्रमुख नागरिकों के साथ विचार-गोष्ठियों का आयोजन होगा, जिसमें ‘भारत का विचार’, ‘भारत का गौरव’ और ‘भारत का स्व’ जैसे विषयों पर संवाद होगा। समाज के विभिन्न समूहों, व्यवसायों और वर्गों के प्रतिनिधियों को इसमें आमंत्रित किया जाएगा।

वृहद गृह संपर्क अभियान

संघ शताब्दी वर्ष के दौरान एक वृहद गृह संपर्क अभियान भी चलाएगा, जिसमें हर गांव और बस्ती के अधिकतम घरों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। इस अभियान का लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक संघ का संदेश पहुंचाना और हर व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करना होगा। यह पहल सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी होगी।

संघ के शताब्दी वर्ष की शुरुआत देशभर में आयोजित होने वाले विजयादशमी उत्सवों के साथ की जाएगी। इन उत्सवों में सभी स्वयंसेवक भाग लेंगे और सामाजिक एकता का संदेश देंगे। आंबेकर जी ने कहा कि देश आर्थिक और तकनीकी रूप से प्रगति कर रहा है, लेकिन केवल भौतिक विकास पर्याप्त नहीं है। सामाजिक मूल्यों, पर्यावरण की चिंता, परिवार में नैतिकता और समाज में आपसी समरसता को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए। पंच परिवर्तन के माध्यम से इन विचारों को समाज तक पहुंचाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : ‘बेटी का ब्वायफ्रेंड, मां का आशिक’ – सबने मिलकर…

बैठक में मणिपुर की स्थिति पर भी चर्चा हुई, जहां संघ के स्वयंसेवक सामाजिक सद्भाव स्थापित करने के लिए दोनों पक्षों के बीच संवाद कर रहे हैं। सीमावर्ती प्रांतों से आए कार्यकर्ताओं ने वहां के अनुभव साझा किए। बताया गया कि संघ कार्यकर्ता स्थानीय समाज के साथ मिलकर समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अप्रैल से जून 2025 के बीच आयोजित 100 प्रशिक्षण वर्गों में 21,000 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इनमें 40 वर्ष से कम आयु के 17,609 और 40-60 वर्ष आयु वर्ग के 4,270 स्वयंसेवक शामिल रहे। देश के 8,812 स्थानों से आए इन स्वयंसेवकों ने संघ के कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया।

(पीयूष तिवारी)

Tags: delhi news
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Azadpur Bus Terminal Inauguration

आजादपुर में आधुनिक बस टर्मिनल का शुभारंभ, दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने 40 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

by SYED BUSHRA
November 18, 2025

Delhi news:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को नई दिल्ली के आजादपुर में निर्मित आधुनिक बस टर्मिनल का भव्य...

Delhi News

अल फलाह यूनिवर्सिटी पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, UGC की शिकायत पर दर्ज हुई 2 FIR!

by Gulshan
November 15, 2025

Delhi News : दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कहानी और जटिल होती जा रही है।...

Delhi News

Delhi News : नरेला शराब कांड के बाद एक्शन में दिल्ली सरकार, सभी शराब दुकानों पर कड़ी नजर!

by Gulshan
November 15, 2025

Delhi News : दिल्ली सरकार ने राजधानी में शराब की दुकानों के संचालन पर सख्ती बढ़ाते हुए सभी चारों नगर...

Delhi News

Delhi के सांसद आवास में भीषण आग, बिजली बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप…

by Gulshan
November 13, 2025

Delhi News :  दिल्ली से बुधवार (12 नवंबर) की शाम एक बड़ी खबर सामने आई। मध्य दिल्ली स्थित सिंधु अपार्टमेंट,...

पीएम नरेंद्र मोदी सीधे पहुंचे LNP हॉस्पिटल, दिल्ली ब्लास्ट में घायलों से मुलाकात के बाद कह दी बड़ी बात

पीएम नरेंद्र मोदी सीधे पहुंचे LNP हॉस्पिटल, दिल्ली ब्लास्ट में घायलों से मुलाकात के बाद कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 12, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भूटान यात्रा से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी...

Next Post
Delhi

Delhi में येलो अलर्ट: यूपी से एमपी तक बरसेंगे बादल, इन 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में मासूमों को अगवा कर रेप करने वाला साइको आरोपी गिरफ्तार, 7 बच्चियों को बना चुका है निशाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version