Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

अब यमुना साफ करेंगे… 18 महीने बाद जेल से बाहर आए दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन का पहला रिएक्शन

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन 18 महीने बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यमुना नदी की सफाई का काम रोकने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अब वह फिर से इसे शुरू करेंगे।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
October 18, 2024
in Latest News, दिल्ली
Satyendra Jain
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Satyendra Jain: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। 18 महीने बाद जेल से बाहर निकलते ही उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जब वो यमुना को साफ करने का काम कर रहे थे, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब वह इस काम को फिर से शुरू करेंगे। जैन ने कहा कि वह, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और उनकी टीम मिलकर काम करके दिखाएंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लाने की वजह से उन्हें और अन्य आप नेताओं को गिरफ्तार किया गया। उनकी रिहाई पर आप नेताओं ने इसे ‘सत्य की जीत’ करार दिया।

जेल से बाहर आए Satyendra Jain

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन शुक्रवार को तिहाड़ जेल से रिहा हो गए। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिलने के बाद 18 महीने बाद जेल से बाहर निकलने का मौका मिला। बाहर आते ही जैन ने कहा, “हम यमुना नदी की सफाई कर रहे थे, तभी मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। अब हम यमुना को साफ करेंगे और सभी कार्यों को पूरा करेंगे।”

RELATED POSTS

क्लासरूम कंस्ट्रक्शन घोटाला

क्लासरूम कंस्ट्रक्शन घोटाला में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को एसीबी का समन, पूछताछ के लिए बुलाया

June 4, 2025
New Delhi

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ 7 करोड़ की रिश्वत का मामला, ACB ने दर्ज की FIR

March 19, 2025

#WATCH | On his release from Tihar Jail on bail, Delhi's former minister Satyendra Jain says, "……Atishi ji you will also have to go to jail…We will continue to fight against injustice" pic.twitter.com/C7FAA5a5S9

— ANI (@ANI) October 18, 2024

भाजपा पर किया तीखा हमला

Satyendra Jain ने भाजपा पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को डर था कि अगर मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के स्कूल और अस्पताल सुधार दिए, तो उनका राजनीतिक प्रभाव कम हो जाएगा। उन्होंने कहा, “बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और मुझे निशाना बनाया ताकि हमारी सरकार के विकास कार्यों पर रोक लग सके।”

"हमारा हीरो वापस आ गया है" @msisodia pic.twitter.com/aIvR9vRl13

— AAP (@AamAadmiParty) October 18, 2024

आम आदमी पार्टी का समर्थन

Satyendra Jain की रिहाई पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने खुशी जताई। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने इसे ‘सत्य की जीत’ बताया, जबकि मनीष सिसोदिया ने कहा, “हमारा हीरो वापस आ गया है।” जैन ने कहा कि आप के नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और अन्य लोगों ने राजनीति में अपनी सफल कॅरियर छोड़े ताकि वे जनता के लिए काम कर सकें। “हम सब मिलकर काम करेंगे और साबित करेंगे कि जनता के हित में काम करना अपराध नहीं है,” उन्होंने जोड़ा।

23 घर, 3 दिन का अल्टीमेटम और फिर बुलडोजर कार्रवाई, सरकार ने सुनाया फैसला

 

Tags: Satyendra JainYamuna cleaning
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

क्लासरूम कंस्ट्रक्शन घोटाला

क्लासरूम कंस्ट्रक्शन घोटाला में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को एसीबी का समन, पूछताछ के लिए बुलाया

by Akhand Pratap Singh
June 4, 2025

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने सरकारी स्कूलों के क्लासरूम कंस्ट्रक्शन मामले में दिल्ली के पूर्व...

New Delhi

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ 7 करोड़ की रिश्वत का मामला, ACB ने दर्ज की FIR

by Akhand Pratap Singh
March 19, 2025

New Delhi: दिल्ली सरकार के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।...

गृह मंत्रालय ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर मुकदमा चलाने की दी अनुमति, अब CBI और ED दोनों नेताओं के भ्रष्टाचार की खोलेगी ‘चार्जशीट’

गृह मंत्रालय ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर मुकदमा चलाने की दी अनुमति, अब CBI और ED दोनों नेताओं के भ्रष्टाचार की खोलेगी ‘चार्जशीट’

by Vinod
March 13, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। विधानसभा चुनाव के बाद मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी उबर नहीं पाई थी...

Satyendra Jain

New Delhi: सत्येन्द्र जैन को कोर्ट से नही मिली राहत, सभी याचिकाएं हुई खारिज, जल्द सरेंडर करने का आदेश

by Akhand Pratap Singh
March 18, 2024

New Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी नेता सत्येन्द्र जैन (Satyendra Jain) की नियमित जमानत याचिका...

Money Laundering Case: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को लगा बड़ा झटका, HC में जमानत याचिका हुई खारिज

by Juhi Tomer
April 6, 2023

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व कैबिनवेट मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस दिनेश...

Next Post
ग्रहों की बदलती चाल से इन राशियों को होगा खतरा, तुरंत संभल जाएं.. जानें क्या कहता है आपका Aaj Ka Rashifal

ग्रहों की बदलती चाल से इन राशियों को होगा खतरा, तुरंत संभल जाएं.. जानें क्या कहता है आपका Aaj Ka Rashifal

Bahraich violence

बहराइच हिंसा में आरोपी अब्दुल हमीद के घर पर PWD का नोटिस, क्या चलेगा बुलडोजर?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version