Site icon News1India

दिल्ली शहर में लागू की धारा -144, किसानों को रोकने के लिए किए गए पुख्ता इंतजाम

Delhi

Delhi

दिल्ली शहर में एक बार फिर देखने को मिल सकता है किसानों का प्रदर्शन लेकिन किसानों को रोकने के लिए दिल्ली की पुलिस ने लगाई धारा-144 और बढ़ाई पूरे यूपी और दिल्ली के बॉर्डर पर चौकसी।

Farmer Protest News : किसानों के दिल्ली मार्च को रोकने के लिए केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार की ओर से किए जा रहे इंतजामों पर आम आदमी पार्टी ने हमला किया है। आम आदमी पार्टी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर सवाल पूछते हुए लिखा “मोटी-मोटी कीलें, सीमेंट के स्लैब, नदी में भी गहरे गड्ढे खोद डाले किसानों से इतना डर क्यों? किसान कोई युद्ध के लिए नहीं बल्कि अपना हक मांगने आ रहे हैं.” किसानों के दिल्ली मार्च को लेकर 13 फरवरी को दिल्ली-चलो मार्च को लेकर सिंधु बॉर्डर सहित उत्तर पूर्वी जिले में धारा-144 लागू की गई है। पुलिस ने हर तरफ भीड़ से दूर होने के लिए पाबंदी लगाई है साथ ही कड़े इंतजाम किए जैसे- बॉर्डर पर कंटीले तार, क्रेन और लोहे की कीलें लगाई जा रही हैं। सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है कहीं भी किसी भी तरह के खतरे को मोल नहीं लिया जाएगा। जगह-जगह बैरिकेडिंग लगी हुई है।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा का कहना है, कि दिल्ली चलों मार्च को लेकर ही धारा-144 लागू की गई है. जगह-जगह भीड़ इकट्ठा होने पर कड़ी पाबंदी लगाई गई है. साथ ही बैरिकेडिंग का इस्तेमाल किया गया है.बाहर से आने वाले हर वाहन पर कड़ी निगरानी की जाएगी. ट्रैक्टर-ट्रॉली की एंट्री बन्द होगी।

ये भी पढ़ें.. छुट्टी से घर आ रहे सिपाही के साथ हुआ बड़ा हादसा, बस से उतरते ही कार ने मारी टक्कर

हरियाणा और पंजाब की सीमाओं पर भी कड़ी व्यवस्था की गई है अंबाला-कैथल बाईपास पर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। अंबाला के पास सिंधु में पंजाब से लगी सीमा सील कर दी गई है किसानों को रोकने के लिए जींद और फतेहाबाद जिलों की सीमाओं पर कड़े इंतजाम किए गए हैं। किसानों को पुलिस बैरिकेडिंग क्रॉस करने के लिए फ्लाईओवर पर सड़क के दोनों किनारों पर लोहे की चादरें लगाई गई हैं। 11 से 13 फरवरी तक सात जिलों – अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में मोबाइल इंटरनेट सर्विस और एक साथ कई एसएमएस भेजने पर रोक लगा दी है।

Exit mobile version