Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
MCD के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में जोरदार हंगामा

Delhi: MCD के मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में जोरदार हंगामा, मनोज तिवारी बोले- AAP ने सदन को गुंडागर्दी का अखाड़ा बनाया

दिल्ली में MCD के मेयर, और डिप्टी मेयर चुनाव में जोरदार हंगामा। डिप्टी मेयर और स्थायी समति के लिए छह सदस्यों के चुनाव के पहले AAP के पार्षदों ने हंगामा किया। बीजेपी और आप के बीच जमकर हुई नारेबाजी। इस दौरान AAP के पार्षद भाजपा के सदस्यों से भिड़े। जिसके बाद चुनाव की प्रक्रिया को एक घंटे के लिए स्थगित किया।

BJP-AAP के एक दूसके पर लगाया मारपीट का आरोप…

दिल्ली में MCD के मेयर, और डिप्टी मेयर चुनाव से पहले जमकर हंगामा हुआ। AAP नेता संजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि BJP ने AAP पार्षदों पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि पहले कभी भी मनोनीत सदस्यों की शपथ नहीं हुई है, लेकिन भाजपा परंपरा बदल रही है। उनके लोग हमारे पार्षदों को सदन के अंदर मार रहे हैं। वहीं इस पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्र में हमारी पार्टी सत्ता में है और MCD में हमारे नंबर ठीक-ठाक हैं। इसके बावजूद हमारे साथ गुंडागर्दी हो रही है। मनोज तिवारी ने कहा AAP ने सदन को गुंडागर्दी का अखाड़ा बना रखा है।

कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी

बता ते चलें कि दिल्ली में नगर निगम (MCD) में आज शुक्रवार को मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समति के लिए 6 सदस्यों का चुनाव होना है। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने अपनी पूरी तैयारियां कर ली हैं।बता दें कि दोनो के बीच कड़ा मुकाबला है। नगर निगम चुनाव के बीच एक बड़ी खबर कांग्रेस द्वारा आई है। जिसमें कांग्रेस ने कहा कि पार्टी इस चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के निगम पार्षद सिविक सेंटर में होने वाले दिल्ली नगर निगम के लिए मेयर और डिप्टी मेयर सहित स्थायी समिति के होने वाले चुनावों का हिस्सा नहीं बनेगी। 

AAP और BJP कैंडिडेट के बीच मुकाबला

बता दें कि दिल्ली नगर निगम के मुख्यालय सिविक सेंटर में एकीकृत नगर निगम के लिए पहली महिला मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होने जा रहा। जिसमे मेयर के लिए आप आदमी पार्टी ने शैली ओबेरॉय को मैदान में उतारा है, वहीं BJP की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में उतरी हैं। डिप्टी मेयर के लिए AAP ने मोहम्मद इकबाल और कमल बागड़ी को BJP ने उम्मीदवार बनाया है।

3 रंग के बैलेट पेपर का इस्तेमाल होगा चुनाव में

इस चुनाव के लिए कलर कोड तय किया गया है। जिसमें तीन तरह के बैलट बॉक्स इस्तेमाल होंगे। सफेद रंग का बैलट बॉक्स मेयर के लिए, हरे रंग का डिप्टी मेयर और सदन में स्टैंडिंग कमेटी के चुने जाने वाले 6 सदस्यों के लिए पिंक कलर का बैलट बॉक्स होगा। अधिकारियों का कहना है कि कोई भी वोटर कन्फ्यूज न हो, इसके लिए अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग रंगों के बैलट बॉक्स बनाए गए हैं। सभी बैलट बॉक्स सीसीटीवी की नज़र में होंगे।

मेयर बनने के लिए चाहिए 138 वोट 

दिल्ली नगर निगम में मेयर के चुनाव में 273 मेंबर्स वोट डाले जाएंगे। बहुमत के लिए 138 का आंकड़ा चाहिए। सभी निर्वाचित 250 पार्षद दिल्ली के 7 लोकसभा सांसद, तीन राज्यसभा सांसद और विधानसभा अध्यक्ष की ओर से 14 मनोनीत विधायक मेयर के चुनाव में वोट करेंगे। बता दें कि आम आदमी पार्टी के 134 जीते हुए पार्षदों के साथ मेयर पद के लिए उम्मीदवार शैली ओबरॉय की जीत पक्की मानी जा रही है। वहीं 138 वोट पाने वाला उम्मीदवार 1 साल के लिए दिल्ली का मेयर बन जाता है, लेकिन इस बार चुनी जाने वाली मेयर का कार्यकाल केवल 3 महीने के लिए है।

Exit mobile version