Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Delhi दंगो में हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार ,2 साल से था फरार

Delhi दंगो में हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार ,2 साल से था फरार

दिल्ली (Delhi) दंगो के मामलों से जुड़े आरोपी को ढाई साल के बाद गिरागफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी बाबू वसीम को गिरफ्तार किया है। बाबू वसीम दिल्ली दंगो के मुख्य आरोपी शाहरुख़ उर्फ़ पठान को हथियार सप्लाई किया करता था। ये वही शाहरुख है जिसने दिल्ली दंगो के दौरान पुलिस की ओर बंदूक तान दी थी। करीब 2 साल के बाद दिल्ली पुलिस ने बाबू वसीम को गुरुवार शाम ताहिरपुर इलाके में घेरा और गिरफ्तार कर लिया।

बाबू वसीम पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था। दिल्ली पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। कुछ समय पहले पुलिस को जानकारी मिली थी की वसीम दिल्ली एनसीआर में ही छिपा हुआ है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक टीम का गठन किया और उसकी तलाश शुरू कर दी। करीब 4 महीने बाद यह स्पष्ट हो गया था की वह ट्रांस-यमुना इलाके में रह रहा है। इसके बाद ७ अप्रैल को पुलिस को यह जानकारी मिली की वसीम शाम 6 से 7 बजे के करीब किसी से मुलाकात के लिए ताहिरपुर आने वाला है।

यह जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम उसको गिरफ्तार करने के लिए निकल गई । शाम करीब 6:15 के आस पास पुलिस ने वसीम को राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के पास देखते ही उसे घेर कर गिरफ्तार कर लिया। वसीम के पास से एक सेमि आटोमेटिक पिस्तौल भी बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान वसीम ने यह क़ुबूल किया की- ‘उसने शारुख को दंगो के दौरान हथियार सप्लाई किए थे’। उसने यह भी क़ुबूल किया की पिछले ढ़ाई साल में उसने कई गैंग और अपराधियों को हथियार सप्लाई करे है। आरोपी वसीम के ऊपर पहले से ही सात मामले दर्ज है। वसीम ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग से लेकर हथियारों की स्मगलिंग ,मर्डर व पुलिस पर हमले जैसे कई अपराधों को अंजाम दिया है।

Exit mobile version