Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
एयर इण्डिया की दो फ्लाइट्स आज होंगी यूक्रेन रवाना, भारतीय स्टूडेंट्स को रेसक्यू करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

एयर इण्डिया की दो फ्लाइट्स आज होंगी यूक्रेन रवाना, भारतीय स्टूडेंट्स को रेसक्यू करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

नई दिल्ली: रूस यूक्रेन के विवाद में यूक्रेन के कई शहरों में भारतीय मूल के छात्र फंसे हुए हैं। इनमें से कुछ अंडरग्राउंड शेल्टर्स में है तो कुछ अभी भी अपने अपने होस्टल्स में और कई मेट्रो स्टेशन पर फंसे हुए हैं। यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में भारतीय छात्रों को भारत वापस लाने के लिए आज एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स रवाना हुई है। यह फ्लाइट्स बुखारेस्ट रोमानिया के रास्ते भारतीय छात्रों को वापस लाएंगी।

वहां पर सुरक्षा में तैनात मार्शल भारतीय छात्रों के मोबाइल फ़ोन से यूक्रेन में हुए हमले से सम्बंधित फोटो और वीडियो डिलीट करवा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक़ बताया जा रहा है की बंकर में छिपे भारतीय छात्र हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं। भारतीय छात्र यूक्रेन के कीव, सूमी, डेनेप्रो, इवोना, खार्किव, ओडेसा, विन्निसिया, टेरनोपिल, वेलेशिया ​​​​और डेवेन पैट्री शहर में फंसे हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार अब तक इस जंग में 140 लोग मारे जा चुके हैं और 350 से ज्यादा लोग घायल हैं। अमेरिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने अब तक यूक्रेन पर कुल 203 हमले किए हैं। जिस तरीके से रूस ने यूक्रेन में तबाही मचाई है उस बात से पूरा देश चिंतित है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका व नाटो देश से ये उम्मीद जताई थी कि रूस के साथ जंग में वो उनकी मदद करेंगे।

(उज्ज्वल चौधरी)

Exit mobile version