Monday, December 15, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

आंधी-बारिश का कहर और लू की चेतावनी: देशभर में मौसम का बदला मिजाज, 8 राज्यों में अलर्ट जारी

देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ली है। दिल्ली में बारिश का अलर्ट है तो यूपी-बिहार में लू की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विभाग ने 8 राज्यों में अलग-अलग अलर्ट जारी किए हैं।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
May 12, 2025
in Breaking, दिल्ली, मौसम
Delhi NCR
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Rain: देशभर में मौसम ने अचानक करवट ली है। दिल्ली में जहां रविवार को तेज धूप ने गर्मी का एहसास बढ़ाया, वहीं मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है, जबकि पूर्वी और मध्य भारत के कुछ राज्यों में भीषण लू का कहर देखने को मिल सकता है। उत्तर-पश्चिम भारत, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में मौसम विभाग ने अलग-अलग प्रकार के अलर्ट जारी किए हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। आइए जानते हैं किन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi-एनसीआर और उत्तर भारत में बारिश के आसार

रविवार को Delhi में हल्की बारिश के बाद धूप निकल आई थी, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिन राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। Delhi के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आज यानी 12 मई को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।

RELATED POSTS

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

November 29, 2025
दिल्ली रेड फोर्ट धमाके में प्रमुख गिरफ्तारी

Delhi Red Fort Blast में प्रमुख गिरफ्तारी, NIA ने फरीदाबाद के इरशाद को किया गिरफ्तार

November 26, 2025

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 12 से 14 मई के बीच भारी बारिश की संभावना है। विशेषकर 13-14 मई को अरुणाचल और असम में बहुत भारी बारिश हो सकती है। मेघालय में 13 मई को कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है।

दक्षिण भारत और मध्य भारत में बिजली और तेज हवाएं

12 से 15 मई के बीच तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी है। कर्नाटक में 15 मई को भारी बारिश का भी पूर्वानुमान है। वहीं, मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

लू की चपेट में होंगे कई राज्य

बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 12 से 17 मई के बीच लू चलने की संभावना है। तापमान में 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी की चेतावनी के साथ मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है। गर्म हवाओं का असर सामान्य जनजीवन पर साफ दिखाई दे सकता है।

आपने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में ब्रह्मोस मिसाइल के पराक्रम को देखा होगा, नहीं तो पाकिस्तान से पूछ लें.. बोले सीएम योगी

Tags: Delhi
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
November 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

दिल्ली रेड फोर्ट धमाके में प्रमुख गिरफ्तारी

Delhi Red Fort Blast में प्रमुख गिरफ्तारी, NIA ने फरीदाबाद के इरशाद को किया गिरफ्तार

by Kanan Verma
November 26, 2025

Delhi Red Fort Blast : दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय...

Delhi blast

दिल्ली धमाके का धागा सहारनपुर तक! शाहीन की ‘स्पेशल-26 बी टीम’ बेनक़ाब, देवबंद मॉड्यूल पर जांच एजेंसियों का शिकंजा

by Mayank Yadav
November 21, 2025

Delhi blast Saharanpur terror link: दिल्ली धमाके की जांच अब तेज़ी के साथ आगे बढ़ रही है। एनआईए के अलावा...

Delhi

‘ऑपरेशन हमदर्द’ का डिकोड: मैडम X और Z के इशारे पर दिल्ली दहलाने की साज़िश का पर्दाफाश!

by Mayank Yadav
November 18, 2025

Delhi blast Terror conspiracy: जांच एजेंसियों ने दिल्ली को दहलाने की सबसे खतरनाक आतंकी साज़िश से जुड़ी एक सनसनीखेज परत...

Delhi Arif

Delhi blasts: ‘शांत’ डॉ. आरिफ और शाहीन कनेक्शन का रहस्य! फ्लैटमेट के खुलासे से जांच में नया मोड़

by Mayank Yadav
November 13, 2025

Delhi blasts: दिल्ली में हुए भीषण विस्फोट की जांच में एक नया मोड़ आ गया है, जहां कानपुर के सीनियर...

Next Post
Yogi govt

काम करो, ग्रेड पाओ: यूपी में अफसरों की परफॉर्मेंस पर अब 'सीएम डैशबोर्ड' की सीधी नजर

Prayagraj

Prayagraj से मुंबई के लिए एक और सीधी फ्लाइट, जानिए शेड्यूल और डिटेल्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version