Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल पर बैठा यासिन मलिक,लगाया ये आरोप

Web Desk by Web Desk
July 23, 2022
in क्राइम, दिल्ली
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Yasin malik on strike in jail: आतंकी यासीन मलिक जो कि दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है वह अब भूख हड़ताल पर बैठ गया है। मलिक ने शुक्रवार को सुबह 7 बजे से अपनी हड़ताल शुरु की है, कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी जिसके बाद से वह तिहाड़ जेल में ही बंद है। यासीन मलिक आतंकी संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट का चीफ भी है। जानकारी के मुताबिक जेल के अधिकारियों ने उसे हड़ताल खत्म करने की भी अपील की पर वह नहीं माना।

यासीन मलिक का बड़ा आरोप

यासीन मलिक का आरोप है कि उसके खिलाफ पेंडिंग मामलों की जांच सही ढंग से नहीं हो रही है और इसी जांच को सही तरीके से कराने की मांग के साथ वह सुबह से भूख हड़ताल पर बैठा है। आतंकी यासीन मलिक तिहाड़ की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है, जहां उसे सुबह का ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर दिया जाता है। लेकिन शुक्रवार सुबह जब कर्मचारी ब्रेकफास्ट लेकर उसके पास पहुंचे तो उसने कुछ भी खाने से इनकार कर दिया। साथ ही कर्मचारी को बताया कि वह भूख हड़ताल पर हैं और उसने इसके बारें में पहले ही जेल के अफसरों को बता रखा है।

RELATED POSTS

Varanasi

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट विवाद: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का पुलिस से टकराव, कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठे

January 25, 2026
Greater Noida

“योगी जी बचा लो! STF से ठुकवा देंगे…” ग्रेटर नोएडा में दबंगों ने दी कैफे मालिक को एनकाउंटर की धमकी!

January 25, 2026

अप्रैल, 2019 में एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में टेरर-फंडिंग और अलगाववादी समूहों से जुड़े मामले में मलिक को गिरफ्तार किया था। एक साल बाद मार्च, 2020 में मलिक और उसके छह साथियों पर आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (टाडा), शस्त्र अधिनियम 1959 और रणबीर दंड संहिता के तहत आरोप लगाए गए। 25 जनवरी, 1990 को रावलपोरा में भारतीय वायु सेना के 40 कर्मियों पर हमले में यह कार्रवाई हुई।

यासीन मलिक के खिलाफ दर्ज हैं कई मामले

यासीन मलिक को 25 मई को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दिल्ली की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इससे पहले 2017 में मलिक को कश्मीर घाटी में आतंकवाद और अलगाववादी गतिविधियों से संबंधित मामले में दोषी ठहराया गया। वहीं, 19 मई को दिल्ली की एनआईए अदालत ने उसे टेरर फंडिंग मामले में दोषी ठहराया।

Yasin malik on strike in jail

JKLF का प्रमुख है यासीन मलिक यासीन मलिक

यासीन मलिक प्रतिबंधित संगठन जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) का प्रमुख है। उसे आतंकवाद के वित्त पोषण से जुड़े मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद 1989 के अपने अपहरण से जुड़े मामले में हाल ही में सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष पेश हुईं। इस दौरान उन्होंने जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक और तीन अन्य की पहचान अपने अपहरणकर्ताओं के रूप में की थी।

Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Varanasi

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट विवाद: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का पुलिस से टकराव, कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठे

by Mayank Yadav
January 25, 2026

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास कार्य को लेकर छिड़ा विवाद अब राजनीतिक संग्राम में...

Greater Noida

“योगी जी बचा लो! STF से ठुकवा देंगे…” ग्रेटर नोएडा में दबंगों ने दी कैफे मालिक को एनकाउंटर की धमकी!

by Mayank Yadav
January 25, 2026

Greater Noida news: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अपराधियों के बुलंद हौसलों का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।...

Gorakhpur

भागता रहा पंकज, दौड़ते रहे हमलावर… दरवाजे पर चढ़कर सरेआम कर दिया खेल तमाम!

by Mayank Yadav
January 25, 2026

Gorakhpur Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र स्थित दुबौली गांव में रविवार की सुबह उस वक्त...

Mahoba

सपा कार्यकर्ता की अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल, महोबा रेप केस में चाचा-भतीजे की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप!

by Mayank Yadav
January 25, 2026

Mahoba News Hindi: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक...

UP Aided Schools

एडेड स्कूलों के आए ‘अच्छे दिन’: जितने ज्यादा बच्चे, उतनी ज्यादा मदद; कमेटियां करेंगी सर्वे।

by Mayank Yadav
January 25, 2026

UP Aided Schools Project Alankar: उत्तर प्रदेश के जर्जर अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों के लिए राहत भरी खबर...

Next Post

ED की सख्त कार्रवाई से पार्थ चटर्जी की बिगड़ी हालत, गिरफ्तारी के बाद हुई मेडिकल जांच

Delhi: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महिला से गैंगरेप, चारों आरोपी रेलवे कर्मचारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist