Monday, November 10, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बाइक स्टंट बना दरोगा के बेटे की जान का दुश्मन: देवरिया में पीट-पीटकर हत्या, शव नदी में फेंका गया

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बाइक स्टंट को टोकना दरोगा के बेटे को भारी पड़ गया, गुस्साए युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
July 11, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Deoria
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Deoria murder case: उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश को दहला दिया है। एक दरोगा के बेटे रोहित विश्वकर्मा की कुछ युवकों ने सिर्फ इस बात पर पीट-पीटकर हत्या कर दी कि उसने सड़क पर स्टंट कर रहे बाइक सवारों को टोका था। घटना तरकुलवा थाना क्षेत्र Deoria के कोन्हवलिया मोड़ की है। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बाइक सवारों ने अपने साथियों को बुलाकर बेरहमी से हमला किया और रोहित की हत्या के बाद शव को नदी में फेंक दिया। घटना के बाद से इलाके में तनाव है और पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पीड़ित परिवार में मातम पसरा है और इलाके में आक्रोश है।

मामूली विवाद बना जानलेवा

घटना मंगलवार, 8 जुलाई की रात हुई जब वाराणसी में तैनात सब-इंस्पेक्टर जयप्रकाश विश्वकर्मा का बेटा रोहित (29) अपने दो दोस्तों के साथ कुशीनगर से लौट रहा था। रास्ते में कोन्हवलिया मोड़ पर दो बाइक सवार युवकों ने उनकी कार को ओवरटेक करते हुए स्टंट करने लगे। रोहित ने उन्हें टोका तो बात बढ़ गई। गुस्से में बाइक सवारों ने अपने 7-8 साथियों को बुला लिया और सभी ने मिलकर रोहित पर हमला बोल दिया।

RELATED POSTS

Mahoba

Deoria के मॉल में हिंदू युवतियों का शोषण और धर्म परिवर्तन! पीड़िता बोली – पुलिस नहीं कर रही सुनवाई, SP से लगाई गुहार

September 5, 2025
Deoria

पानी को लेकर बवाल: देवरिया में RO प्लांट संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर

July 24, 2025

दोस्तों ने बचाई जान, रोहित नहीं बच सका

हमले के दौरान रोहित के दोस्त पुण्य मणि त्रिपाठी और अंकित विश्वकर्मा किसी तरह कार लेकर भागने में सफल हो गए, लेकिन रोहित को हमलावरों ने घेर लिया। आरोप है कि उसकी लाठियों और डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को पास की छोटी गंडक नदी में फेंक दिया और फरार हो गए।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि

गुरुवार सुबह ग्रामीणों को नदी में शव दिखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। Deoria पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। रोहित के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पिता जयप्रकाश की तहरीर पर चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अलर्ट, क्षेत्र में तनाव

इस हत्या के बाद से क्षेत्र में भारी तनाव है। सोशल मीडिया पर भी घटना की व्यापक निंदा हो रही है। पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया है। पूर्व में हुई फतेहपुर हत्याकांड की यादें एक बार फिर ताजा हो गई हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

गुरुग्राम में शर्मसार कर देने वाली वारदात: पिता ने बेटी की इज्जत के नाम पर ली जान

Tags: deoria
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Mahoba

Deoria के मॉल में हिंदू युवतियों का शोषण और धर्म परिवर्तन! पीड़िता बोली – पुलिस नहीं कर रही सुनवाई, SP से लगाई गुहार

by Mayank Yadav
September 5, 2025

Deoria news: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में धर्म परिवर्तन और शारीरिक शोषण का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया...

Deoria

पानी को लेकर बवाल: देवरिया में RO प्लांट संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर

by Mayank Yadav
July 24, 2025

Deoria firing incident: उत्तर प्रदेश के देवरिया शहर में गुरुवार की सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां सिर्फ...

मिलिए यूपी की दूसरी ‘शबनम’ से, जिसने मोहब्बत के खातिर काटा पिता का गाला, फिर ऐसे पकड़ी गई हत्यारिन बिटिया

मिलिए यूपी की दूसरी ‘शबनम’ से, जिसने मोहब्बत के खातिर काटा पिता का गाला, फिर ऐसे पकड़ी गई हत्यारिन बिटिया

by Vinod
March 7, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। देवरिया की सदर कोतवाली में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बेटी ने अपने प्रेमी के...

सरकार ने हाईटेक अस्पताल बना दिया लेकिन कर्मचारियों और डॉक्टरों को फिक्र नहीं, धूल फांक रहा करोड़ों का अस्पताल

सरकार ने हाईटेक अस्पताल बना दिया लेकिन कर्मचारियों और डॉक्टरों को फिक्र नहीं, धूल फांक रहा करोड़ों का अस्पताल

by Kirtika Tyagi
December 28, 2024

अमित मणि त्रिपाठी, देवरिया। स्वस्थ व्यक्ति में ही स्वस्थ विचार पैदा होते हैं, और स्वस्थ विचार ही देश को प्रगति...

Deoria News : पांच महीने पहले हुई थी शादी, पेट के लिए वो काम पर गया लेकिन वापस लौटी उसकी लाश, जाने पूरा मामला

Deoria News : पांच महीने पहले हुई थी शादी, पेट के लिए वो काम पर गया लेकिन वापस लौटी उसकी लाश, जाने पूरा मामला

by Kirtika Tyagi
December 15, 2024

अमित मणि त्रिपाठी, देवरिया।जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के रामपुर चौराहा पर बीती रात करीब तीन बजे पिकअप और ट्रेलर...

Next Post
UP Panchayat Election 2026:

UP Panchayat Election 2026: ग्राम पंचायतों की संख्या घटी, अक्टूबर से शुरू होगी आरक्षण प्रक्रिया

Barabanki

Barabanki के लोधेश्वर महादेव मंदिर में दलित युवक से मारपीट, पूजा से रोकने का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version