Site icon News1India

Bharat Jodo Yatra: फारूक अब्दुल्ला ने राहुल की शंकराचार्य से की तुलना, कहा- वो सदियों पहले आए थे लेकिन उनके बाद..

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का अंतिम पड़ाव चल रहा है. ऐसे में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने राहुल गांधी की तुलना आदि शंकराचार्य से की है. उन्होंने कहा कि शंकराचार्य के बाद कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक की यात्रा निकालने वाले राहुल गांधी दूसरे व्यक्ति हैं. फारूक अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि ये ‘राम’ और ‘गांधी’ का देश है. आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा ने गुरुवार शाम को जम्मू में एंट्री की थी.

फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा, सदियों पहले जम्मू कश्मीर में शंकराचार्य आए थे. वो तब चले थे जब सड़कें नहीं थीं, लेकिन जंगल थे. वह कन्याकुमारी से पैदल कश्मीर गए थे. राहुल गांधी दूसरे व्यक्ति हैं, जिन्होंने उसी कन्याकुमारी से यात्रा निकाली और कश्मीर पहुंच रहे हैं. इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान और आतंकी हमले पर बयान दिया. फारूक अब्दुल्ला ने कहा, जब तक पाकिस्तान के साथ बातचीत नहीं हो जाती, तब तक यह मुद्दा जीवित रहेगा.

भारत को एकजुट करने का मकसद- फारूक

उन्होंने पाकिस्तान और आतंकवाद के मु्द्दे पर आगे कहा, मैं आपको अपने खून से लिखित में देने जा रहा हूं कि आतंकवाद जिंदा है और यह तब तक खत्म नहीं होगा जब तक आप पाकिस्तान से बात नहीं कर लेते. फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा, भारत जोड़ो यात्रा का मकसद नफरत के खिलाफ देश को एकजुट करना है. देश में नफरत पैदा की जा रही है और धर्मों को एक-दूसरे के खिलाफ कर दिया जाता है. गांधी और राम का भारत वह था जहां हम सब एक थे. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भारत को एक करने की कोशिश कर रही है.

इसे भी पढ़ें – Bharat Jodo Yatra: कठुआ में बारिश के बीच शुरू हुई यात्रा, राहुल गांधी के इस जैकेट को देखकर सोशल मीडिया में होने लगे ये कमेंट

Exit mobile version