Site icon News1India

PM Modi के जम्मू दौरे से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

जम्मू (Jammu) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के दौरे से दो दिन पहले बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। जम्मू में सुंजवां और चड्ढा आर्मी कैंप के पास सुरक्षबलों पर आतंकियों ने फायरिंग की।

इसके बाद शुरू हुए एनकाउंटर में 2 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। CISF का एक एएसआई एसपी पटेल (ASI SP Patel) इस एनकाउंटर में शहीद हो गया है, 5 जवान घायल हैं। बठिंडी में भी आतंकी हमला किया गया है।

जम्मू के ADGP मुकेश सिंह ने कहा कि- ‘आतंकवादियों से मिले भारी गोलाबारूद से लगता है कि ये फिदायीन आतंकी थे। ये प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले कोई बड़ा हमला करने की फिराक में थे’।

सुंजवां कैंप के पास सुबह करीब 4.15 बजे सुरक्षाबल आतंकियों की सूचना मिलने पर पहुंचे थे। यहां आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें 2 आतंकवादी ढेर कर दिए गए और अफसर शहीद हुआ। सुंजवां में एनकाउंटर खत्म हो गया है। आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

चड्ढा आर्मी कैंप के पास आतंकवादियों ने 4.15 बजे CISF की बस पर हमला किया। हमला उस समय हुआ जब जवानों को लेकर बस ड्यूटी पर ले जा रही थी। जवाबी फायरिंग के बाद आतंकी भाग गए। सर्च ऑपरेशन जारी है। बठिंडी में भी सुरक्षाबलों पर आतंकवादियों ने फायरिंग की है। यहां सर्च ऑपरेशन जारी है।

बारामुला में 3 दिन से एनकाउंटर जारी, 4 आतंकवादी ढेर

बारामुला में 30 घंटे से एनकाउंटर जारी है। यहां 4 आतंकवादी मारे गए हैं। बुधवार रात यहां मुठभेड़ शुरू हुई थी। इसके बाद आतंकियों को घेर लिया गया था। गुरुवार को सुरक्षा बलों ने लश्कर कमांडर यूसुफ कुंतरू समेत 3 आतंकवादियों को ढेर किया था। आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ था। बारामूला में भी एनकाउंटर जारी है

Exit mobile version