Site icon News1India

शनिवार को ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ मनाएगी बीजेपी, ये है तैयारी

नई दिल्ली। पीएम मोदी के आव्हान के बाद बीजेपी आजादी के लिए अमर शहीदों के बलिदान को याद करने के लिए शनिवार, 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ मनाएगी। इसके लिये बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है। ये जानकारी बीजेपी महासचिव अरूण सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दी।

बीजेपी महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ के कार्यक्रम के दौरान पूरे देश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महापुरुषों की मूर्तियां के आस-पास स्वच्छता का कार्यक्रम किया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जाएगा। हर जिले में मौन जुलूस निकाला जाएगा।

उन्होंने कहा कि आजादी से पहले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपनी आहुति दी, अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया कि देश आजाद हो। उनके बलिदान के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


सिंह ने कहा कि जो समाज अपने पूर्वजों को, अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद रखता है, उनके त्याग और तपस्या को आने वाली पीढ़ी को बताता है, तभी देश और समाज जीवंत रहता है।

गौरतलब है कि 14 अगस्त को ही भारत का बंटवारा हुआ था और पाकिस्तान बना था।

बीजेपी महासचिव ने तिरंगा यात्रा की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि यह देश भर में सफल रही। 13-15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश भर में 20 करोड़ झंडा फहराने का लक्ष्य है।

Exit mobile version