Site icon News1India

जब तक मोदी सत्ता से हट नहीं जाते तब तक मरने वाला नहीं हूं…. भाषण देते हुए मंच पर बेहोश हो गिरे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

Mallikarjun Kharge : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज (29 सितंबर, 2024) जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अचानक मंच पर बेहोश हो गए।

रैली के दौरान, उन्हें चक्कर आना शुरू हुआ और मंच पर मौजूद नेताओं ने उन्हें तुरंत संभाला। हालांकि, अस्वस्थ होने के बावजूद खरगे ने अपनी बात जारी रखी और कहा, “मैं 83 साल का हूं, लेकिन इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं। जब तक पीएम मोदी सत्ता से हट नहीं जाते, तब तक मैं जीवित रहूंगा।”

Mallikarjun Kharge  ने आगे कहा कि अपने संबोधन में केंद्र सरकार और बीजेपी पर भी हमला करते हुए कहा कि वे जम्मू-कश्मीर में चुनाव नहीं कराना चाहते थे और राज्य की स्थिति को बहाल करने के लिए लड़ाई जारी रहेगी

Exit mobile version