Site icon News1India

Corona Update: देश में पार हुआ 4 करोड़ का आंकड़ा, 24 घंटे में आए 3688 नए केस, 50 की मौत

Corona Cases Today: देश में कोरोना की स्तिथि बिगड़ती ही जा रही है. कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है और रफ़्तार बढ़ रही है. कोरोना के मामले बढ़ते देख लोगों में टेंशन बढ़ रही है.

24 घंटे में 3 हजार से ज्यादा मामले

बता दें की पिछले 24 घंटे में देश में 3 हजार 688 नए मामले दर्ज हुए हैं जो कल के मुकाबले ज्यादा है. वहीं, इस दौरान 50 लोगों की महामारी के चलते मौत हुई है. इन नए मामलों के बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 18 हजार 684 हो गई है.

देश में 4 कड़ोड़ से ज्यादा मामले

देश में कुल आंकड़े की बात करें तो ये संख्या 4 करोड़ 30 लाख 75 हजार 862 तक जा पहुंची है. इसके साथ ही देश भर में मरने वालों का आंकड़ा 5 लाख 23 हजार 803 हो गया है.

29 अप्रैल के कोरोना बुलेटिन के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1607 नए कोरोना केस दर्ज हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, 4 फरवरी के बाद से आंकड़ा सबसे ज्यादा दर्ज हुआ है. इस दौरान 2 मरीजों ने दम तोड़ा है. वहीं, अब दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 5609 हो गई है. 

पार हुआ 4 करोड़ का आंकड़ा

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.

(By: Vanshika Singh)

Exit mobile version