Site icon News1India

Delhi में बजा खतरे का सायरन, कोरोना के 300 से ज्यादा मामले आये सामने, DDMA ने बुलाई बैठक

New Delhi Corona Update: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के केसेस में फिर से रफ़्तार देखी जा रही है। मामले तेजी से बढ़ रहे है। बता दें की गुरुवार को बीते 24 घंटों में 300 से जयादा मामलों की पुष्टी की गई है और संक्रमण की दर बढ़कर 2.39 प्रतिशत हो गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के अनुसार एक दिन में कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई है।

प्रशासन की बढ़ी मुश्किलें
बीते 24 घंटे के दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 325 नए कोरोना संक्रमण के मामले देखने को मिले हैं. जो प्रशासन की मुश्किलें बढ़ाती दिख रहा है. वहीं दिल्ली में आज रिकॉर्ड बीते 40 दिनों में सबसे ज्यादा कोरोना के नए मामले देखने को मिले हैं.

13576 लोगों की हुई जांच
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में संक्रमण की दर बढ़कर 2.39 फीसदी हो गई है. बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में 13576 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिस दौरान 224 लोगों का इलाज सफल होने के बाद वह ठीक भी हुए हैं.

दिल्ली में कुल 574 कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं, वहीं 16 कोरोना संक्रमितों का इलाज अस्पतालों में किया जा रहा है. बता दें कि बीते दिनों ही घट रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए डीडीएमए की बैठक में मास्क नहीं लगाने पर लगने वाला चालान को खत्म किया गया था. फिलहाल डीडीएमए ने लोगों से अपनी सुरक्षा को देखते हुए स्वेच्छा से मास्क पहनने की अपील की थी.

Exit mobile version