Site icon News1India

देश में कोरोना से मौत का कहर, 18,815 हुए संक्रमित, 38 की मौत

Coronavirus In India: देश और दुनियाभर में कोरोना वाएरस के मामले बढ़ते ही जा रहे है. कोरोना के केसों में उछाल देखा गया है. आये दिन मामलों में बढ़ोतरी होती ही जा रही है.

बता देंब की बीते 24 घंटे में 18,815 नए केस सामने आए हैं। इसी दौरान 38 लोगों की मौत हो गई। कुल मामले की संख्या को देखकर पांच फीसदी के करीब पहुंच गई है। 

क्या है एक्टिव मामलों की संख्या ?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह शुक्रवार को नए आंकड़ों का अपडेट जारी किया है जिसमे देश में सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 1,22,335 हो गई है। नए मरीजों को मिलाकर देश में कुल कोरोना मामलों की संख्या अब 4,35,85,554 हो गई है। इसी तरह 38 और मौतों के साथ कुल मृतक संख्या बढ़कर 5,25,343 हो गई। 

क्या है कोरोना मामलों का रिकवरी रेट

सक्रिय केस कुल संक्रमितों के 0.28 फीसदी हैं, वहीं कोविड से रिकवरी रेट 98.51 फीसदी है। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 2,878 की बढ़ोतरी हुई। दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 4.96 फीसदी दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.09 फीसदी। अब तक इस महामारी से 4,29,37,876 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.21 फीसदी है। देश में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक कोविड वैक्सीन की 198.51 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

Exit mobile version