Site icon News1India

तपती धुप से जीना हुआ मुश्किल, IMD ने जारी किया ‘ऑरेंज अलर्ट’

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है. भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. जिसको लेकर IMD ने दिल्ली में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. बढ़ते तापमान के बीच पर्यटक इंडिया गेट पर भारी संख्या में घूम रहे हैं.

IMD ने इस गर्मी के बीच लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है. मौसम विभाग का कहना है कि इस गर्मी से हाल बेहाल हो चुका है, यह गर्मी किलर बन चुकी है.

भीषण गर्मी के बीच पर्यटन का क्रेज

जून का महीना और दिल्ली समेत पूरे देश में गर्मी भी बहुत पड़ रही है. राजधानी में शुक्रवार को कई जगहों पर तापमान 44 से 47 डिग्री तक जा पहुंचा है. ऐसे में दिल्ली के इंडिया गेट पर लोगों के भीड़ को साफ देखा जा सकता है. पर्यटन के लिहाज से बहुत से लोग घूमने भी आ रहे हैं, इस समय स्कूलों की छुट्टी पड़ी हुई है. गर्मी के मौसम में घूमने का अपना एक अलग ही आनंद है.

परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं लोग

बता दे कि, इंडिया गेट पर लोग अलग-अलग राज्यों से आए हैं जहां उज्जैन ,एमपी , बिहार , आंध्र प्रदेश से तो लोग घूमने आए ही है साथ ही दिल्ली के लोकल नागरिकों में भी भीषण गर्मी के बीच घूमने का क्रेज देखने को मिल रहा है. क्योंकि उनहे अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का समय मिल रहा था. हालांकि राजधानी में चिलचिलाती गर्मी और कड़ी धूप के कारण लोगों का हाल बेहाल है.

Exit mobile version