Site icon News1India

Eid-Ul-Fitr: आज मनाई जा रही है ईद, जानें इस दिन से जुड़ी कुछ रोचक बातें

Eid-Ul-Fitr 2022: देशभर में आज ईद का पर्व मनाया जा रहा है। ईद का पर्व मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए काफी बड़ा त्योहार होता है। रमज़ान के पाक महीने में रोजा रखने के बाद ईद-उल-फितर भाईचारे और अमन का पैगाम लेकर आती है।

सऊदी अरब में रविवार को चांद दिखने के कारण 2 मई को ईद मनाई गई थी। वहीं आज देशभर में ईद मनाई जा रही है। जानिए ईद मनाने का कारण और इसका महत्व।

जानें ईद-उल-फ़ित्र से जुड़ी मुख्य खास बातें

  1. इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, ख़ुद पैग़ंबर मोहम्मद साहब के नेतृत्व में हुई जंग-ए-बद्र के बाद ईद-उल-फितर का आरंभ हुआ. कहते हैं इस जंग में मुस्लिम समुदाय के लोगों की फतह हुई थी.
  2. ईद की शुरुआत चांद के दीदार से शुरू होती है और इसका समापन भी चांद के दीदार पर निर्भर करता है.
  3. मुस्लिम समुदाय के लोग एक विशेष कैलेंडर का पालन करते हैं, जिसे चंद्रमा की उपस्थिति और अवलोकन द्वारा निर्धारित किया गया है.
  4. ईद के दिन अल्लाह की इबादत करने के साथ-साथ लोग 30 दिनों के रोजे रखने की ताकत देने के लिए शुक्रिया अदा भी करते हैं. साथ ही दान आदि करते हैं.
  5. रमजान में मुस्लिम समुदाय से जुड़े हर व्यक्ति को फितरा देना होता है. इसमें हर व्यक्ति गरीबों को पौने दो कलो अनाज या इतनी कीमत देता है.

(By: Vanshika Singh)

Exit mobile version