Site icon News1India

राजधानी दिल्ली में बरस रहे है आग के गोले, इन राज्यों में जारी हुआ येलो अलर्ट

Weather Update: अप्रैल का महीना शुरू होने से पहले ही देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में गर्मी का पारा हाई होने लगा है. बता दें की इस साल ने पिछले 12 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बता दें गुरुग्राम में बीते गुरुवार को तापमान का पारा 45 डिग्री सेल्सियस से भी हाई रहा.

दिल्ली (Delhi) में येलो अलर्ट जारी (Yellow Alert)

दिल्ली में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है क्योंकि हीट वेव ज्यादा तेज हो गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में गर्मी से पारा हाई है. जिससे स्थानीय लोगों को राहत नहीं मिल रही है.

इन राज्यों में बरसे आग के गोले

भीषण गर्मी पड़ने से मौसम विभाग ने देश के पांच राज्यों को येलो हाई अलर्ट पर रखा है. दिल्ली समेत राजस्थान, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और उड़ीसा को अलर्ट जारी कर दिया गया है.

वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार लोगों को चेतावानी दी गई है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें. जहां पहले बीते बुधवार को दिल्ली में 42 डिग्री सेल्सियस पारा चढ़ा वहीं गुरुवार को स्थिति और खराब रही. 

2 मई के बाद स्थिथि में सुधार

आगामी 4- 5 दिनों तक उत्तर- पश्चिमी राज्यों में बारिश के आसार नहीं हैं. जबकि 2 मई के बाद स्थिति में कुछ सुधार का अनुमान है. इससे अलग असम, मेघालय अरुणाचल प्रदेश राज्यों में मई के शुरुआती हफ्ते में बादल के बरसने की संभावना रहेगी. इसके साथ ही बता दें भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आंधी और बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया है.

(By: Vanshika Singh)

Exit mobile version