Site icon News1India

10 अप्रैल से 18+ के लोग अब लगवा सकेंगे बूस्टर डोज, जानें क्या है नियम और साइड इफेक्ट्स

Booster Dose Vaccine: देश में और बाहरी दुनिया में सभी लोग अभी भी कोरोना वायरस के संक्रमण का सामना कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ कोरोना के मामले कम होते भी नजर आ रहे है। देश में कोरोना की स्तिथि को देखते हुए वैक्सीनेशन का अभियान अभी भी जारी है। इसी दौरान सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के सभी व्यस्कों को बूस्टर खुराक (Booster Dose) उपलब्ध कराने का फैसला किया है.

वैक्सीन की दोनों खुराक लगाने के बाद अब बूस्टर डोज देने का एलान किया गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को घोषणा की है कि निजी टीकाकरण केंद्रों पर 18 से अधिक उम्र वाले जनसंख्या समूह को कोविड-19 टीकों की बूस्टर खुराक दी जाएगी.

इससे पहले सरकार ने ये ऐलान किया था की पहले फ्रंटलाइन, स्वास्थ्य कर्मियों और 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के बूस्टर डोज खुराक देने की अनुमति दी गई थी। फ़िलहाल ये कोविड-19 वैक्सीन की तीसरी डोज होगी.

बूस्टर डोज के लिए नियम और शर्तें

1.बूस्टर डोज निजी टीकाकरण केंद्रों पर उपलब्ध होगी. निजी टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से 18 से अधिक उम्र की आबादी को बूस्टर खुराक देने का काम 10 अप्रैल यानी रविवार से शुरू होगा.

2.खुराक के लिए 18 साल से अधिक उम्र होना जरुरी है. साथ ही बूस्टर डोज वही ले सकेंगे जिन्होंने कोविड की दूसरी खुराक लेने के बाद 9 महीने पूरे कर लिए हैं.

3.यह सुविधा सभी निजी टीकाकरण केंद्रों पर उपलब्ध होगी.

4.बूस्टर डोज लगवाने के लिए लोगों को पैसे देने होंगे.

5.सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला के मुताबिक कोविशील्ड के बूस्टर डोज की कीमत 600 रुपये होगी.

6.क्या सरकार ने बूस्टर डोज अनिवार्य कर दिया?

बूस्टर डोज के क्या है साइड इफेक्ट्स (Booster Dose Side Effects) ?

कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक लगवाने के बाद लोगों में वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स देखें गए है। जिनमें गले में खराश, हाथ में सूजन, बुखार, शरीर में दर्द, सिरदर्द और थकान शामिल हैं. कुछ लोगों को ठंड लगना, सूजन लिम्फ नोड्स भी हो सकते हैं.

देश में सभी 15 साल से अधिक उम्र के 96 प्रतिशत लोगों को कम से कम एक कोविड वैक्सीन की खुराक मिली है, जबकि 83 फीसदी लोगों ने दोनों खुराक ले ली है. स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं और 60 से अधिक जनसंख्या समूह को 2.4 करोड़ से अधिक एहतियाती खुराक भी दी गई हैं.

बूस्टर डोज लेना अनिवार्य नहीं है ?
सवाल ये उठता है की क्या सरकार ने बूस्टर डोज अनिवार्य कर दिया है? जवाब है नहीं. केंद्र सरकार ने बूस्टर डोज लेना अनिवार्य नहीं किया है. ये पूरी तरह से स्वैच्छिक है. हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ SARS-CoV-2 के खिलाफ एंटीबॉडी और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कोविड-19 की बूस्टर खुराक लेने की सलाह देते हैं.

Exit mobile version