Site icon News1India

हिजाब पहनकर एग्जाम देने की नही मिली अनुमति तो छोड़ दी परीक्षा

कर्नाटक में 12वीं कक्षा की दो छात्राओं ने एग्जाम देने से इंकार कर दिया क्योंकि उन्हें हिजाब पहनकर परीक्षा हॉल में बैठने की इजाजत नहीं दी गयी. जिसके बाद वो परीक्षा केंद्र से बिना परीक्षा दिए ही वापस लौट गईं. छात्राओं ने आज हिजाब पहनकर 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने की अनुमति मांगी, करीब 45 मिनट तक उनकी कॉलेज प्रसाशन से हिजाब को लेकर बहस चलती रही लेकिन कोर्ट के आदेश के चलते अनुमति नहीं दी जा सकी जिसके बाद वो बिना परीक्षा दिए ही परीक्षा केंद्र से लौट गयी. जानकारी के मुताबिक इन दोनों छात्राओं का नाम आलिया असदी और रेशम है जो बुर्का पहनकर परीक्षा देने आईं थी.

मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
17 साल की छात्रा ने सीएम बसवराज बोम्मई से अपील की है कि उनके भविष्य बर्बाद होने से रोक लें. छात्रा का कहना है कि हिजाब प्रतिबंध के चलते कई छात्राएं प्रभावित हो रही हैं. छात्राएं हिजाब या हेडस्कार्फ पहनकर एग्जाम हॉल में जाना चाहती हैं लेकिन उन्हें इजाजत नहीं दी जा रही. गौरतलब है कि आलिया उन याचिकाकर्ताओं में से हैं जिन्होंने हिजाब प्रतिबंध के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था.

Exit mobile version