Site icon News1India

Indore में तीज पूजा के दौरान महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना, 8 से 10 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Indore

Indore news: इंदौर में शुक्रवार रात हरितालिका तीज पूजा के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ की एक गंभीर घटना सामने आई है। राजबाड़ा पर पिछले 22 वर्षों से आयोजित भजन संध्या में पहली बार इस प्रकार की घटना घटी है।

पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में 8 से 10 युवकों को हिरासत में लिया है। टीआई दीपक यादव ने जानकारी दी कि युवकों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा, इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जानिए क्या था पूरा मामला

शुक्रवार रात राजबाड़ा पर हरितालिका तीज पूजा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। रात करीब 12 बजे के आस-पास, एक विशेष वर्ग के युवकों ने महिलाओं से छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब महिलाओं ने इसका विरोध किया, तो मौके पर मौजूद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि युवकों ने पहले हिंदू नाम बताएं, लेकिन आईडी कार्ड दिखाने पर वे हिचकिचाने लगे। आधार कार्ड की जांच के बाद उनके असली नाम सामने आए।बजरंग दल का दावा है कि उन्होंने 14 युवकों को पुलिस के पास सौंपा है।

यह भी पढ़े: Kushinagar: अस्पताल का बिल न चुकाने पर पिता ने 20 हजार रुपये के लिए बेच दिया अपना बेटा

घटना के बाद की गई कार्रवाई 

घटना के बाद, कार्यक्रम में अकेले आ रहे युवकों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया। अब केवल वे युवक ही कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जो किसी महिला के साथ हों। राजबाड़ा पर रात के समय मातृ शक्ति के भव्य रतजगा के आयोजन में यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए महिला पुलिस ने जिम्मेदारी ली। विशेष रूप से ट्रैफिक टीआई राजबाड़ा प्रभारी सीमा भंडारी अपने स्टाफ के साथ तैनात थीं।

हरतालिका तीज का चल रहा था जश्न

हरतालिका का रतजगा राजबाड़ा चौक (Indore)  में अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। निर्जला व्रत के बावजूद, यहाँ भजनों की स्वरलहरियों और आतिशबाजी के बीच महिलाओं और युवतियों की भक्ति का उत्साह उनके नृत्य में स्पष्ट रूप से देखने को मिलता है। शुक्रवार रात लगभग पौने 12 बजे राजबाड़ा चौक पूरी तरह से भर गया था।

इस कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी भी आए और महिलाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए फूल बरसाए। राजबाड़ा के जनता चौक में आयोजित इस भव्य भजन संध्या में न सिर्फ शहर की बल्कि आसपास के गांवों की महिलाएं और युवतियां भी शामिल होती हैं।

Exit mobile version