Site icon News1India

6 महीने बाद खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट,एक दिन में 12 हजार लोग कर सकेंगे दर्शन

Kedarnath Dham 2022: बाबा केदारनाथ धाम के कपाट 6 महीने बाद खुल गए है. सभी श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. बता दें की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद रहे केदारनाथ धाम में मौजूद थे। धाम के कपाट आज सुबह छह बजकर पच्चीस मिनट पर आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए।

केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham 2022) को फिर से खोलने के लिए मंदिर को 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया था। बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली अपने ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए केदारनाथ पहुंच गई।  मंदिर के रावल ने बाबा की डोली लेकर अंदर प्रवेश कराया। शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली ने 2 मई को प्रस्थान किया था। सीएम धामी ने बाबा केदार की पूजा अर्चना की। अब श्रद्धालु भी केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham 2022) जाकर नियमानुसार बाबा के दर्शन कर पाएंगे।

दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या तय

इस बार प्रशासन की ओर से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की प्रतिदिन की संख्या तय की गई है। आपको बता दें कि प्रशासन की ओर से ये फैसला इस साल भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तय की गई है। सरकारी आदेश के अनुसार केदारनाथ में रोजाना 12 हजार श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे, जबकि बद्रीनाथ धाम में 15 हजार, गंगोत्री में 7 हजार और यमुनोत्री में 4 हजार श्रद्धालुओं को ही प्रतिदिन दर्शन करने की अनुमति दी गई है।

गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुले

गौरतलब है गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खोले जा चुके हैं। जबकि 8 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। चारधाम यात्रा के लिए इस बार भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो सकता है क्योंकि आने वाले कई दिनों के लिए रेजिस्ट्रेशन पहले से ही फुल चल रहे हैं।

चारधाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

चारधाम की यात्रा करने वाले इच्छुक लोगों को यात्रा के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। उत्तराखंड चारधाम यात्रा की रजिस्ट्रेशन के लिए पर्यटन विभाग द्वारा एक पोर्टल संचालित किया जा रहा है।

https://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर यात्री अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा सभी इंतजाम पुख्ता किए गए हैं। उत्तराखंड सरकार ने यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, खान-पान और पार्किंग की पूरी व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा के लिए आगमन से पहले राज्य के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए निर्देश जारी किया गया है।

(BY: Vanshika Singh)

Exit mobile version