Site icon News1India

KGF एक्टर मोहन जुनेजा का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर 

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दुनियाभर में धूम मचाने वाली फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के एक्टर मोहन जुनेजा का शनिवार सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

 केजीएफ चैप्टर 2 एक्टर मोहन जुनेजा ने बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में अंतिम सांस ली। इतने सालों से अपनी कॉमेडी से दर्शकों को आज अलविदा कह गए। उनके अचानक इस तरह चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री और फैन में शोक का माहौल है। सैंडलवुड एक्टर बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में भी नाटकों में हिस्सा लिया था।

बतौर कॉमेडियन अपने करियर की शुरुआत करने वाले  मोहन जुनेजा ने केजीएफ चैप्टर 1 में पत्रकार आनंद के इनफॉर्मर का किरदार निभाया था। मोहन जुनेजा दक्षिण भारतीय सिनेमा का एक जाना माना नाम हैं। अपने पूरे करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्में की हैं। इन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिन्दी में भी अपने अभिनय के जौहर दिखाया है।

साउथ इंडियन के पॉपुलर एक्टर मोहन जुनेजा को फिल्म ‘चेलता’ से बड़ा ब्रेक मिला था। इतने साल बाद भी लोग फिल्म में उनके रोल को भूल नहीं पाए हैं। फिल्मों के साथ-साथ मोहन ने ‘वतारा’ जैसे कई टीवी सीरियल में भी अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता था। अपने फेवरेट एक्टर के यूं अचानक चले जाने से लोग सोशल मीडिया पर संवेदना जाहिर कर रहे हैं।

2010 में मोहन ने कन्नड़ भाषा के नाटक ‘नारद विजया’ में भी अपना जलवा बिखेरा। हालांकि मोहन जुनेजा कन्नड़ फिल्मों के लिए ही जाने जाते हैं। 2018 में उन्होंने तो हॉरर फिल्म ‘निगुडा’ में भी काम किया था, यह भी कन्नड़ भाषा में ही थी। सभी तरह के जॉनर वाली फिल्में करने वाले मोहन जुनेजा को दर्शक सबसे ज्यादा एक कॉमेडियन के तौर पर पसंद करते हैं। 

(By: ABHINAV SHUKLA)

Exit mobile version