Site icon News1India

Padmashree Award: कैसे होता पदमश्री पुरस्कार के विजेताओं का चयन और क्यों है ये पुरस्कार इतना विशेष

Padamshree Award 2025: पद्म पुरस्कार, जो हमारे देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है, हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन्हें कैसे और किन लोगों को दिया जाता है? चलिए इसे आसान भाषा में समझते हैं।

पद्म पुरस्कार क्यों दिए जाते हैं

पद्म पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान, समाज सेवा, व्यापार, उद्योग और अन्य कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को दिया जाता है। इसकी शुरुआत 1954 में हुई थी। इसे राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है और इसका मकसद उन उपलब्धियों को मान्यता देना है, जो समाज की सेवा में मददगार होती हैं।

पद्म पुरस्कारों के प्रकार

1954 में दो प्रमुख नागरिक सम्मानों की स्थापना हुई: भारत रत्न और पद्म विभूषण। पद्म विभूषण को बाद में तीन श्रेणियों में बांटा गया:

पद्म विभूषण
यह देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। इसे असैनिक क्षेत्रों में अद्वितीय और बहुमूल्य योगदान के लिए दिया जाता है

पद्म भूषण
यह तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है और इसे “उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा” के लिए दिया जाता है।

पद्म श्री
यह चौथा बड़ा नागरिक सम्मान है, जिसे किसी खास क्षेत्र में बेहतरीन योगदान देने वालों को दिया जाता है।

पद्म पुरस्कार कैसे दिए जाते हैं

पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रक्रिया हर साल होती है। आम जनता से लेकर सरकारी विभाग तक, कोई भी योग्य व्यक्ति का नामांकन कर सकता है।

सभी नामांकन पद्म पुरस्कार समिति के सामने रखे जाते हैं।
यह समिति हर साल प्रधानमंत्री द्वारा बनाई जाती है।
समिति की अध्यक्षता कैबिनेट सचिव करते हैं, और इसमें गृह सचिव, राष्ट्रपति के सचिव, और चार से छह प्रतिष्ठित सदस्य शामिल होते हैं।
समिति की सिफारिशें प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को अनुमोदन के लिए भेजी जाती हैं।

क्या आप जानते है

पद्म पुरस्कार की घोषणा हर साल 26 जनवरी को होती है।
यह सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वालों की पहचान है।
यह पुरस्कार किसी भी क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले व्यक्तियों के लिए है, चाहे वे सरकारी हों या गैर-सरकारी।

Exit mobile version