Site icon News1India

बच्चों की तलाश में बाहर निकली थी लक्ष्मी, दंगों के दिन से है लापता

Rajasthan News: राजस्थान (Rajasthan) के खरगोन में रामनवमी का जुलूस देखने गए बच्चों को ढूंढने गई चमेली की बाड़ी निवासी लक्ष्मी बाई पांचवें दिन भी घर नहीं लौटी है. वहीं इससे परिवार परेशान हैं बच्चे मां के लिए बिलख रहे हैं.

जबकि शिकायत पर पुलिस ने आवेदन लिया है लेकिन महिला को ढूंढने की दिशा में कोई प्रयास नजर नहीं आ रहे हैं। परिवार के अनुसार पुलिस का कहना है कि अभी समय नहीं है माहौल शांत होने के बाद देखेंगे । रिश्तेदारों में तलाश करो लक्ष्मी बाई की जेठ पवन कुमार सरोनिया ने बताया कि रामनवमी पर मेरे दो बेटे व छोटे भाई धर्मेंद्र का बेटा जवाहर मार्ग स्थित दुकान पहुंचा।

यहां से सर्राफा बाजार में लगे रसना के स्टाल पर जाने का कहकर निकली कुछ देर बाद बहु लक्ष्मी ने फोन लगाकर बच्चों के बारे में पूछा इसी दौरान उपद्रव की खबर सुनी वह सीधे बच्चों को ढूंढने के लिए निकल गई इधर बच्चे घबरा कर घर लौट आए यहां ताला लगा देख डीआरपी लाइन क्षेत्र में ठेला लगाने वाले धर्मेंद्र के पास पहुंचे और मां के घर नहीं होना बताया भगदड़ के कारण चल समारोह में नहीं जा पाए । रिश्तेदारों में तलाश की लेकिन पता नहीं चल सका।

Exit mobile version