Site icon News1India

Tripura के नए मुख्यमंत्री होंगे मणिक साहा, जानें बिप्लब देब ने क्यों दिया इस्तीफा

Tripura New CM: बांग्लादेश के त्रिपुरा में मुख्यमंत्री बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद अब बीजेपी ने नए मुख्यमंत्री चुने जा चुके है जिनका नाम है मणिक साहा (Manik Saha). बीजेपी दल की बैठक हुई जहां साहा के नाम पर प्रधानमंत्री के नाम की मुहर लगाई गई.

जल्द लेंगे साहा शपथ

बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद कई नामों की चर्चा चल रही थी, जिनमें मणिक साहा का नाम भी शामिल था. आखिरकार तमाम नेताओं ने साहा को ही विधायक दल का नेता चुना. जिसके बाद अब वो जल्द शपथ लेकर सीएम का पद संभाल सकते हैं. मणिक साहा राजभवन के लिए निकल चुके हैं. 

कौन है प्रधामंत्री मणिक साहा ?

बता दें कि मणिक साहा त्रिपुरा बीजेपी के अध्यक्ष हैं और राज्यसभा सांसद भी हैं. पार्टी ने चुनावों से ठीक एक साल पहले उन पर भरोसा जताते हुए ये अहम जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है. क्योंकि पिछले कुछ दिनों से त्रिपुरा में बीजेपी नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी था, साथ ही इसके पीछे की वजह बिप्लब देब को बताया जा रहा था. 

आलाकमान से मुलाकात के बाद बिप्लब देब का इस्तीफा 

इससे पहले शुक्रवार 13 मई को बिप्लब देब ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के ठीक 24 घंटे बाद 14 मई को उन्होंने राज्यपाल के पास जाकर अपना इस्तीफा सौंप दिया. इस्तीफा देने के बाद बिप्लब देब ने ये साफ कर दिया कि आलाकमान के कहने पर ही उन्होंने ये फैसला किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी उनके लिए सबसे ऊपर है और जो भी जिम्मेदारी पार्टी की तरफ से उन्हें मिलेगी, वो उसे निभाएंगे. 

(BY: VANSHIKA SINGH)

Exit mobile version