Site icon News1India

हनुमान जयंती के मौके पर 108 फीट ऊंची ‘हनुमान’ प्रतिमा का मोदी ने किया अनावरण

PM Modi on Hanuman Jayanti: आज पूरा देश हनुमान जयंती मना रहा है। भगवान श्रीराम के शिष्य और सेवक पवनपुत्र हनुमान को लेकर आज कल देश भर में सियासत मची हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमान जयंती के मौके पर गुजरात के मोरबी में 108 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया। पीएम मोदी ने भगवान हनुमान की जो 108 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया है। वो भगवान हनुमान से संबंधित चार धाम परियोजना से जुडी है। जिसके तहत देश के चारों दिशाओं में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की जाने वाली है।

इस कड़ी में यह हनुमान की दूसरी मूर्ति है जो पश्चिम दिशा में है। इसकी स्थापना मोरबी के बापू केशवानंद आश्रम में की गई है। पर पीएम ने इस दौरान कहा कि हनुमान जी अपनी भक्ति से, अपने सेवाभाव से, सबको जोड़ते हैं।

बता दें कि हनुमान जी से जुड़े चार धाम परियोजना की पहली मूर्ति 2010 में उत्तर दिशा में हिमाचल प्रदेश की शिमला में स्थापित की गई थी। वहीं अब पश्चिम दिशा में गुजरात के मोरबी में स्थापित होने के बाद अब दक्षिण दिशा में यह मूर्ति रामेश्वरम में स्थापित की जानी है, और इसका काम भी शुरू हो गया है।

.

बता दें कि मोरबी में विशाल मूर्ति बनाने का काम 2018 में शुरू हुआ था। वहीं इसकी लागत 10 करोड़ रुपये है।

वही, देश भर में आज हनुमान जयंती का पर्व भी बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में देश भर में पूजा-अर्चना का सिलसिला भी चल रहा है। इसी कड़ी में आज पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात में हनुमान जी की मूर्ति का अनावरण किया है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के जरिये करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात में भगवान हनुमान की एक विशालकाय मूर्ति का उद्घाटन करेंगे. इसकी स्थापना मोरबी के बापू केशवानंद आश्रम में की गई है

हाई अलर्ट पर पुलिस
उधर, मध्यप्रदेश के खरगोन में रामनवमी हिंसा के बाद, भोपाल पुलिस शनिवार को हनुमान जयंती के जुलूस को लेकर हाई अलर्ट पर है और शांतिपूर्ण उत्सव सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन से इसकी निगरानी करने की बात कही गयी है.

Exit mobile version